Psalms 68
भजन संहिता 68 · Zaboor · ज़बूर
- 1
For the Chief Musician. A Psalm by David. A song. Let God arise! Let his enemies be scattered! Let them who hate him also flee before him.
प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन, गीत परमेश्वर उठे, उसके शत्रु तितर-बितर हों; और उसके बैरी उसके सामने से भाग जाएँ!
- 2
As smoke is driven away, so drive them away. As wax melts before the fire, so let the wicked perish at the presence of God.
जैसे धुआँ उड़ जाता है, वैसे ही तू उनको उड़ा दे; जैसे मोम आग की आँच से पिघल जाता है, वैसे ही दुष्ट लोग परमेश्वर की उपस्थिति से नाश हों।
- 3
But let the righteous be glad. Let them rejoice before God. Yes, let them rejoice with gladness.
परन्तु धर्मी आनन्दित हों; वे परमेश्वर के सामने प्रफुल्लित हों; वे आनन्द में मगन हों!
- 4
Sing to God! Sing praises to his name! Extol him who rides on the clouds: to the LORD, his name! Rejoice before him!
परमेश्वर का गीत गाओ, उसके नाम का भजन गाओ; जो निर्जल देशों में सवार होकर चलता है, उसके लिये सड़क बनाओ; उसका नाम यहोवा है, इसलिए तुम उसके सामने प्रफुल्लित हो!
- 5
A father of the fatherless, and a defender of the widows, is God in his holy habitation.
परमेश्वर अपने पवित्र धाम में, अनाथों का पिता और विधवाओं का न्यायी है।
- 6
God sets the lonely in families. He brings out the prisoners with singing, but the rebellious dwell in a sun-scorched land.
परमेश्वर अनाथों का घर बसाता है; और बन्दियों को छुड़ाकर सम्पन्न करता है; परन्तु विद्रोहियों को सूखी भूमि पर रहना पड़ता है।
- 7
God, when you went out before your people, when you marched through the wilderness... Selah.
हे परमेश्वर, जब तू अपनी प्रजा के आगे-आगे चलता था, जब तू निर्जल भूमि में सेना समेत चला, (सेला)
- 8
The earth trembled. The sky also poured down rain at the presence of the God of Sinai— at the presence of God, the God of Israel.
तब पृथ्वी काँप उठी, और आकाश भी परमेश्वर के सामने टपकने लगा, उधर सीनै पर्वत परमेश्वर, हाँ इस्राएल के परमेश्वर के सामने काँप उठा।
- 9
You, God, sent a plentiful rain. You confirmed your inheritance when it was weary.
हे परमेश्वर, तूने बहुतायत की वर्षा की; तेरा निज भाग तो बहुत सूखा था, परन्तु तूने उसको हरा भरा किया है;
- 10
Your congregation lived therein. You, God, prepared your goodness for the poor.
तेरा झुण्ड उसमें बसने लगा; हे परमेश्वर तूने अपनी भलाई से दीन जन के लिये तैयारी की है।
- 11
The Lord announced the word. The ones who proclaim it are a great company.
प्रभु आज्ञा देता है, तब शुभ समाचार सुनानेवालियों की बड़ी सेना हो जाती है।
- 12
“Kings of armies flee! They flee!” She who waits at home divides the plunder,
अपनी-अपनी सेना समेत राजा भागे चले जाते हैं, और गृहस्थिन लूट को बाँट लेती है।
- 13
while you sleep among the camp fires, the wings of a dove sheathed with silver, her feathers with shining gold.
क्या तुम भेड़शालाओं के बीच लेट जाओगे? और ऐसी कबूतरी के समान होंगे जिसके पंख चाँदी से और जिसके पर पीले सोने से मढ़े हुए हों?
- 14
When the Almighty scattered kings in her, it snowed on Zalmon.
जब सर्वशक्तिमान ने उसमें राजाओं को तितर-बितर किया, तब मानो सल्मोन पर्वत पर हिम पड़ा।
- 15
The mountains of Bashan are majestic mountains. The mountains of Bashan are rugged.
बाशान का पहाड़ परमेश्वर का पहाड़ है; बाशान का पहाड़ बहुत शिखरवाला पहाड़ है।
- 16
Why do you look in envy, you rugged mountains, at the mountain where God chooses to reign? Yes, the LORD will dwell there forever.
परन्तु हे शिखरवाले पहाड़ों, तुम क्यों उस पर्वत को घूरते हो, जिसे परमेश्वर ने अपने वास के लिये चाहा है, और जहाँ यहोवा सदा वास किए रहेगा?
- 17
The chariots of God are tens of thousands and thousands of thousands. The Lord is among them, from Sinai, into the sanctuary.
परमेश्वर के रथ बीस हजार, वरन् हजारों हजार हैं; प्रभु उनके बीच में है, जैसे वह सीनै पवित्रस्थान में है।
- 18
You have ascended on high. You have led away captives. You have received gifts among people, yes, among the rebellious also, that the LORD God might dwell there.
तू ऊँचे पर चढ़ा, तू लोगों को बँधुवाई में ले गया; तूने मनुष्यों से, वरन् हठीले मनुष्यों से भी भेंटें लीं, जिससे यहोवा परमेश्वर उनमें वास करे।
- 19
Blessed be the Lord, who daily bears our burdens, even the God who is our salvation. Selah.
धन्य है प्रभु, जो प्रतिदिन हमारा बोझ उठाता है; वही हमारा उद्धारकर्ता परमेश्वर है। (सेला)
- 20
God is to us a God of deliverance. To GOD, the Lord, belongs escape from death.
वही हमारे लिये बचानेवाला परमेश्वर ठहरा; यहोवा प्रभु मृत्यु से भी बचाता है।
- 21
But God will strike through the head of his enemies, the hairy scalp of such a one as still continues in his guiltiness.
निश्चय परमेश्वर अपने शत्रुओं के सिर पर, और जो अधर्म के मार्ग पर चलता रहता है, उसका बाल भरी खोपड़ी पर मार-मार के उसे चूर करेगा।
- 22
The Lord said, “I will bring you again from Bashan, I will bring you again from the depths of the sea,
प्रभु ने कहा है, “मैं उन्हें बाशान से निकाल लाऊँगा, मैं उनको गहरे सागर के तल से भी फेर ले आऊँगा,
- 23
that you may crush them, dipping your foot in blood, that the tongues of your dogs may have their portion from your enemies.”
कि तू अपने पाँव को लहू में डुबोए, और तेरे शत्रु तेरे कुत्तों का भाग ठहरें।”
- 24
They have seen your processions, God, even the processions of my God, my King, into the sanctuary.
हे परमेश्वर तेरी शोभा-यात्राएँ देखी गई, मेरे परमेश्वर और राजा की शोभा यात्रा पवित्रस्थान में जाते हुए देखी गई।
- 25
The singers went before, the minstrels followed after, among the ladies playing with tambourines,
गानेवाले आगे-आगे और तारवाले बाजों के बजानेवाले पीछे-पीछे गए, चारों ओर कुमारियाँ डफ बजाती थीं।
- 26
“Bless God in the congregations, even the Lord in the assembly of Israel!”
सभाओं में परमेश्वर का, हे इस्राएल के सोते से निकले हुए लोगों, प्रभु का धन्यवाद करो।
- 27
There is little Benjamin, their ruler, the princes of Judah, their council, the princes of Zebulun, and the princes of Naphtali.
पहला बिन्यामीन जो सबसे छोटा गोत्र है, फिर यहूदा के हाकिम और उनकी सभा और जबूलून और नप्ताली के हाकिम हैं।
- 28
Your God has commanded your strength. Strengthen, God, that which you have done for us.
तेरे परमेश्वर ने तेरी सामर्थ्य को बनाया है, हे परमेश्वर, अपनी सामर्थ्य को हम पर प्रगट कर, जैसा तूने पहले प्रगट किया है।
- 29
Because of your temple at Jerusalem, kings will bring presents to you.
तेरे मन्दिर के कारण जो यरूशलेम में हैं, राजा तेरे लिये भेंट ले आएँगे।
- 30
Rebuke the wild animal of the reeds, the multitude of the bulls with the calves of the peoples. Trample under foot the bars of silver. Scatter the nations who delight in war.
नरकटों में रहनेवाले जंगली पशुओं को, सांडों के झुण्ड को और देश-देश के बछड़ों को झिड़क दे। वे चाँदी के टुकड़े लिये हुए प्रणाम करेंगे; जो लोगे युद्ध से प्रसन्न रहते हैं, उनको उसने तितर-बितर किया है।
- 31
Princes shall come out of Egypt. Ethiopia shall hurry to stretch out her hands to God.
मिस्र से अधिकारी आएँगे; कूशी अपने हाथों को परमेश्वर की ओर फुर्ती से फैलाएँगे।
- 32
Sing to God, you kingdoms of the earth! Sing praises to the Lord— Selah—
हे पृथ्वी पर के राज्य-राज्य के लोगों परमेश्वर का गीत गाओ; प्रभु का भजन गाओ, (सेला)
- 33
to him who rides on the heaven of heavens, which are of old; behold, he utters his voice, a mighty voice.
जो सबसे ऊँचे सनातन स्वर्ग में सवार होकर चलता है; देखो वह अपनी वाणी सुनाता है, वह गम्भीर वाणी शक्तिशाली है।
- 34
Ascribe strength to God! His excellency is over Israel, his strength is in the skies.
परमेश्वर की सामर्थ्य की स्तुति करो, उसका प्रताप इस्राएल पर छाया हुआ है, और उसकी सामर्थ्य आकाशमण्डल में है।
- 35
You are awesome, God, in your sanctuaries. The God of Israel gives strength and power to his people. Praise be to God!
हे परमेश्वर, तू अपने पवित्रस्थानों में भययोग्य है, इस्राएल का परमेश्वर ही अपनी प्रजा को सामर्थ्य और शक्ति का देनेवाला है। परमेश्वर धन्य है।





