Psalms · भजन संहिता
146
Praise the LORD! Praise the LORD, my soul.…
यहोवा की स्तुति करो। हे मेरे मन यहोवा की स्तुति कर!…
or tap anywhereor click anywhere, or press →
Psalms 146
भजन संहिता 146 · Zaboor · ज़बूर
End of
Next chapterThis is read aloud every Sunday in Zirakpur and Chandigarh, in Hindi and English.You would be welcome, and nothing is asked of you.
Kept on this device only. Nothing is sent anywhere.
- 1
Praise the LORD! Praise the LORD, my soul.
यहोवा की स्तुति करो। हे मेरे मन यहोवा की स्तुति कर!
- 2
While I live, I will praise the LORD. I will sing praises to my God as long as I exist.
मैं जीवन भर यहोवा की स्तुति करता रहूँगा; जब तक मैं बना रहूँगा, तब तक मैं अपने परमेश्वर का भजन गाता रहूँगा।
- 3
Don’t put your trust in princes, in a son of man in whom there is no help.
तुम प्रधानों पर भरोसा न रखना, न किसी आदमी पर, क्योंकि उसमें उद्धार करने की शक्ति नहीं।
- 4
His spirit departs, and he returns to the earth. In that very day, his thoughts perish.
उसका भी प्राण निकलेगा, वह भी मिट्टी में मिल जाएगा; उसी दिन उसकी सब कल्पनाएँ नाश हो जाएँगी।
- 5
Happy is he who has the God of Jacob for his help, whose hope is in the LORD, his God,
क्या ही धन्य वह है, जिसका सहायक याकूब का परमेश्वर है, और जिसकी आशा अपने परमेश्वर यहोवा पर है।
- 6
who made heaven and earth, the sea, and all that is in them; who keeps truth forever;
वह आकाश और पृथ्वी और समुद्र और उनमें जो कुछ है, सब का कर्ता है; और वह अपना वचन सदा के लिये पूरा करता रहेगा।
- 7
who executes justice for the oppressed; who gives food to the hungry. The LORD frees the prisoners.
वह पिसे हुओं का न्याय चुकाता है; और भूखों को रोटी देता है। यहोवा बन्दियों को छुड़ाता है;
- 8
The LORD opens the eyes of the blind. The LORD raises up those who are bowed down. The LORD loves the righteous.
यहोवा अंधों को आँखें देता है। यहोवा झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है; यहोवा धर्मियों से प्रेम रखता है।
- 9
The LORD preserves the foreigners. He upholds the fatherless and widow, but he turns the way of the wicked upside down.
यहोवा परदेशियों की रक्षा करता है; और अनाथों और विधवा को तो सम्भालता है; परन्तु दुष्टों के मार्ग को टेढ़ा-मेढ़ा करता है।
- 10
The LORD will reign forever; your God, O Zion, to all generations. Praise the LORD!
हे सिय्योन, यहोवा सदा के लिये, तेरा परमेश्वर पीढ़ी-पीढ़ी राज्य करता रहेगा। यहोवा की स्तुति करो!