Psalms 38
भजन संहिता 38 · Zaboor · ज़बूर
- 1
A Psalm by David, for a memorial. LORD, don’t rebuke me in your wrath, neither chasten me in your hot displeasure.
यादगार के लिये दाऊद का भजन हे यहोवा क्रोध में आकर मुझे झिड़क न दे, और न जलजलाहट में आकर मेरी ताड़ना कर!
- 2
For your arrows have pierced me, your hand presses hard on me.
क्योंकि तेरे तीर मुझ में लगे हैं, और मैं तेरे हाथ के नीचे दबा हूँ।
- 3
There is no soundness in my flesh because of your indignation, neither is there any health in my bones because of my sin.
तेरे क्रोध के कारण मेरे शरीर में कुछ भी आरोग्यता नहीं; और मेरे पाप के कारण मेरी हड्डियों में कुछ भी चैन नहीं।
- 4
For my iniquities have gone over my head. As a heavy burden, they are too heavy for me.
क्योंकि मेरे अधर्म के कामों में मेरा सिर डूब गया, और वे भारी बोझ के समान मेरे सहने से बाहर हो गए हैं।
- 5
My wounds are loathsome and corrupt because of my foolishness.
मेरी मूर्खता के पाप के कारण मेरे घाव सड़ गए और उनसे दुर्गन्ध आती हैं।
- 6
I am in pain and bowed down greatly. I go mourning all day long.
मैं बहुत दुःखी हूँ और झुक गया हूँ; दिन भर मैं शोक का पहरावा पहने हुए चलता फिरता हूँ।
- 7
For my waist is filled with burning. There is no soundness in my flesh.
क्योंकि मेरी कमर में जलन है, और मेरे शरीर में आरोग्यता नहीं।
- 8
I am faint and severely bruised. I have groaned by reason of the anguish of my heart.
मैं निर्बल और बहुत ही चूर हो गया हूँ; मैं अपने मन की घबराहट से कराहता हूँ।
- 9
Lord, all my desire is before you. My groaning is not hidden from you.
हे प्रभु मेरी सारी अभिलाषा तेरे सम्मुख है, और मेरा कराहना तुझ से छिपा नहीं।
- 10
My heart throbs. My strength fails me. As for the light of my eyes, it has also left me.
मेरा हृदय धड़कता है, मेरा बल घटता जाता है; और मेरी आँखों की ज्योति भी मुझसे जाती रही।
- 11
My lovers and my friends stand aloof from my plague. My kinsmen stand far away.
मेरे मित्र और मेरे संगी मेरी विपत्ति में अलग हो गए, और मेरे कुटुम्बी भी दूर जा खड़े हुए।
- 12
They also who seek after my life lay snares. Those who seek my hurt speak mischievous things, and meditate deceits all day long.
मेरे प्राण के ग्राहक मेरे लिये जाल बिछाते हैं, और मेरी हानि का यत्न करनेवाले दुष्टता की बातें बोलते, और दिन भर छल की युक्ति सोचते हैं।
- 13
But I, as a deaf man, don’t hear. I am as a mute man who doesn’t open his mouth.
परन्तु मैं बहरे के समान सुनता ही नहीं, और मैं गूँगे के समान मुँह नहीं खोलता।
- 14
Yes, I am as a man who doesn’t hear, in whose mouth are no reproofs.
वरन् मैं ऐसे मनुष्य के तुल्य हूँ जो कुछ नहीं सुनता, और जिसके मुँह से विवाद की कोई बात नहीं निकलती।
- 15
For I hope in you, LORD. You will answer, Lord my God.
परन्तु हे यहोवा, मैंने तुझ ही पर अपनी आशा लगाई है; हे प्रभु, मेरे परमेश्वर, तू ही उत्तर देगा।
- 16
For I said, “Don’t let them gloat over me, or exalt themselves over me when my foot slips.”
क्योंकि मैंने कहा, “ऐसा न हो कि वे मुझ पर आनन्द करें; जब मेरा पाँव फिसल जाता है, तब मुझ पर अपनी बड़ाई मारते हैं।”
- 17
For I am ready to fall. My pain is continually before me.
क्योंकि मैं तो अब गिरने ही पर हूँ; और मेरा शोक निरन्तर मेरे सामने है।
- 18
For I will declare my iniquity. I will be sorry for my sin.
इसलिए कि मैं तो अपने अधर्म को प्रगट करूँगा, और अपने पाप के कारण खेदित रहूँगा।
- 19
But my enemies are vigorous and many. Those who hate me without reason are numerous.
परन्तु मेरे शत्रु अनगिनत हैं, और मेरे बैरी बहुत हो गए हैं।
- 20
They who give evil for good are also adversaries to me, because I follow what is good.
जो भलाई के बदले में बुराई करते हैं, वह भी मेरे भलाई के पीछे चलने के कारण मुझसे विरोध करते हैं।
- 21
Don’t forsake me, LORD. My God, don’t be far from me.
हे यहोवा, मुझे छोड़ न दे! हे मेरे परमेश्वर, मुझसे दूर न हो!
- 22
Hurry to help me, Lord, my salvation.
हे यहोवा, हे मेरे उद्धारकर्ता, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!





