Psalms · भजन संहिता
148
Praise the LORD! Praise the LORD from the heavens! Praise him in the heights!…
यहोवा की स्तुति करो! यहोवा की स्तुति स्वर्ग में से करो, उसकी स्तुति ऊँचे स्थानों में करो!…
or tap anywhereor click anywhere, or press →
Psalms 148
भजन संहिता 148 · Zaboor · ज़बूर
End of
Next chapterThis is read aloud every Sunday in Zirakpur and Chandigarh, in Hindi and English.You would be welcome, and nothing is asked of you.
Kept on this device only. Nothing is sent anywhere.
- 1
Praise the LORD! Praise the LORD from the heavens! Praise him in the heights!
यहोवा की स्तुति करो! यहोवा की स्तुति स्वर्ग में से करो, उसकी स्तुति ऊँचे स्थानों में करो!
- 2
Praise him, all his angels! Praise him, all his army!
हे उसके सब दूतों, उसकी स्तुति करो: हे उसकी सब सेना उसकी स्तुति करो!
- 3
Praise him, sun and moon! Praise him, all you shining stars!
हे सूर्य और चन्द्रमा उसकी स्तुति करो, हे सब ज्योतिमय तारागण उसकी स्तुति करो!
- 4
Praise him, you heavens of heavens, you waters that are above the heavens.
हे सबसे ऊँचे आकाश और हे आकाश के ऊपरवाले जल, तुम दोनों उसकी स्तुति करो।
- 5
Let them praise the LORD’s name, for he commanded, and they were created.
वे यहोवा के नाम की स्तुति करें, क्योंकि उसने आज्ञा दी और ये सिरजे गए।
- 6
He has also established them forever and ever. He has made a decree which will not pass away.
और उसने उनको सदा सर्वदा के लिये स्थिर किया है; और ऐसी विधि ठहराई है, जो टलने की नहीं।
- 7
Praise the LORD from the earth, you great sea creatures, and all depths,
पृथ्वी में से यहोवा की स्तुति करो, हे समुद्री अजगरों और गहरे सागर,
- 8
lightning and hail, snow and clouds, stormy wind, fulfilling his word,
हे अग्नि और ओलों, हे हिम और कुहरे, हे उसका वचन माननेवाली प्रचण्ड वायु!
- 9
mountains and all hills, fruit trees and all cedars,
हे पहाड़ों और सब टीलों, हे फलदाई वृक्षों और सब देवदारों!
- 10
wild animals and all livestock, small creatures and flying birds,
हे वन-पशुओं और सब घरेलू पशुओं, हे रेंगनेवाले जन्तुओं और हे पक्षियों!
- 11
kings of the earth and all peoples, princes and all judges of the earth,
हे पृथ्वी के राजाओं, और राज्य-राज्य के सब लोगों, हे हाकिमों और पृथ्वी के सब न्यायियों!
- 12
both young men and maidens, old men and children.
हे जवानों और कुमारियों, हे पुरनियों और बालकों!
- 13
Let them praise the LORD’s name, for his name alone is exalted. His glory is above the earth and the heavens.
यहोवा के नाम की स्तुति करो, क्योंकि केवल उसी का नाम महान है; उसका ऐश्वर्य पृथ्वी और आकाश के ऊपर है।
- 14
He has lifted up the horn of his people, the praise of all his saints, even of the children of Israel, a people near to him. Praise the LORD!
और उसने अपनी प्रजा के लिये एक सींग ऊँचा किया है; यह उसके सब भक्तों के लिये अर्थात् इस्राएलियों के लिये और उसके समीप रहनेवाली प्रजा के लिये स्तुति करने का विषय है। यहोवा की स्तुति करो!