Job 36
अय्यूब 36
- 1
Elihu also continued, and said,
फिर एलीहू ने यह भी कहा,
- 2
“Bear with me a little, and I will show you; for I still have something to say on God’s behalf.
“कुछ ठहरा रह, और मैं तुझको समझाऊँगा, क्योंकि परमेश्वर के पक्ष में मुझे कुछ और भी कहना है।
- 3
I will get my knowledge from afar, and will ascribe righteousness to my Maker.
मैं अपने ज्ञान की बात दूर से ले आऊँगा, और अपने सृजनहार को धर्मी ठहराऊँगा।
- 4
For truly my words are not false. One who is perfect in knowledge is with you.
निश्चय मेरी बातें झूठी न होंगी, वह जो तेरे संग है वह पूरा ज्ञानी है।
- 5
“Behold, God is mighty, and doesn’t despise anyone. He is mighty in strength of understanding.
“देख, परमेश्वर सामर्थी है, और किसी को तुच्छ नहीं जानता; वह समझने की शक्ति में समर्थ है।
- 6
He doesn’t preserve the life of the wicked, but gives justice to the afflicted.
वह दुष्टों को जिलाए नहीं रखता, और दीनों को उनका हक़ देता है।
- 7
He doesn’t withdraw his eyes from the righteous, but with kings on the throne, he sets them forever, and they are exalted.
वह धर्मियों से अपनी आँखें नहीं फेरता, वरन् उनको राजाओं के संग सदा के लिये सिंहासन पर बैठाता है, और वे ऊँचे पद को प्राप्त करते हैं।
- 8
If they are bound in fetters, and are taken in the cords of afflictions,
और चाहे वे बेड़ियों में जकड़े जाएँ और दुःख की रस्सियों से बाँधे जाए,
- 9
then he shows them their work, and their transgressions, that they have behaved themselves proudly.
तो भी परमेश्वर उन पर उनके काम, और उनका यह अपराध प्रगट करता है, कि उन्होंने गर्व किया है।
- 10
He also opens their ears to instruction, and commands that they return from iniquity.
वह उनके कान शिक्षा सुनने के लिये खोलता है, और आज्ञा देता है कि वे बुराई से दूर रहें।
- 11
If they listen and serve him, they will spend their days in prosperity, and their years in pleasures.
यदि वे सुनकर उसकी सेवा करें, तो वे अपने दिन कल्याण से, और अपने वर्ष सुख से पूरे करते हैं।
- 12
But if they don’t listen, they will perish by the sword; they will die without knowledge.
परन्तु यदि वे न सुनें, तो वे तलवार से नाश हो जाते हैं, और अज्ञानता में मरते हैं।
- 13
“But those who are godless in heart lay up anger. They don’t cry for help when he binds them.
“परन्तु वे जो मन ही मन भक्तिहीन होकर क्रोध बढ़ाते, और जब वह उनको बाँधता है, तब भी दुहाई नहीं देते,
- 14
They die in youth. Their life perishes among the unclean.
वे जवानी में मर जाते हैं और उनका जीवन लुच्चों के बीच में नाश होता है।
- 15
He delivers the afflicted by their affliction, and opens their ear in oppression.
वह दुःखियों को उनके दुःख से छुड़ाता है, और उपद्रव में उनका कान खोलता है।
- 16
Yes, he would have allured you out of distress, into a wide place, where there is no restriction. That which is set on your table would be full of fatness.
परन्तु वह तुझको भी क्लेश के मुँह में से निकालकर ऐसे चौड़े स्थान में जहाँ सकेती नहीं है, पहुँचा देता है, और चिकना-चिकना भोजन तेरी मेज पर परोसता है।
- 17
“But you are full of the judgment of the wicked. Judgment and justice take hold of you.
“परन्तु तूने दुष्टों का सा निर्णय किया है इसलिए निर्णय और न्याय तुझ से लिपटे रहते हैं।
- 18
Don’t let riches entice you to wrath, neither let the great size of a bribe turn you aside.
देख, तू जलजलाहट से भर के ठट्ठा मत कर, और न घूस को अधिक बड़ा जानकर मार्ग से मुड़।
- 19
Would your wealth sustain you in distress, or all the might of your strength?
क्या तेरा रोना या तेरा बल तुझे दुःख से छुटकारा देगा?
- 20
Don’t desire the night, when people are cut off in their place.
उस रात की अभिलाषा न कर, जिसमें देश-देश के लोग अपने-अपने स्थान से मिटाएँ जाते हैं।
- 21
Take heed, don’t regard iniquity; for you have chosen this rather than affliction.
चौकस रह, अनर्थ काम की ओर मत फिर, तूने तो दुःख से अधिक इसी को चुन लिया है।
- 22
Behold, God is exalted in his power. Who is a teacher like him?
देख, परमेश्वर अपने सामर्थ्य से बड़े-बड़े काम करता है, उसके समान शिक्षक कौन है?
- 23
Who has prescribed his way for him? Or who can say, ‘You have committed unrighteousness’?
किसने उसके चलने का मार्ग ठहराया है? और कौन उससे कह सकता है, ‘तूने अनुचित काम किया है?’
- 24
“Remember that you magnify his work, about which men have sung.
“उसके कामों की महिमा और प्रशंसा करने को स्मरण रख, जिसकी प्रशंसा का गीत मनुष्य गाते चले आए हैं।
- 25
All men have looked on it. Man sees it afar off.
सब मनुष्य उसको ध्यान से देखते आए हैं, और मनुष्य उसे दूर-दूर से देखता है।
- 26
Behold, God is great, and we don’t know him. The number of his years is unsearchable.
देख, परमेश्वर महान और हमारे ज्ञान से कहीं परे है, और उसके वर्ष की गिनती अनन्त है।
- 27
For he draws up the drops of water, which distill in rain from his vapor,
क्योंकि वह तो जल की बूँदें ऊपर को खींच लेता है वे कुहरे से मेंह होकर टपकती हैं,
- 28
which the skies pour down and which drop on man abundantly.
वे ऊँचे-ऊँचे बादल उण्डेलते हैं और मनुष्यों के ऊपर बहुतायत से बरसाते हैं।
- 29
Indeed, can anyone understand the spreading of the clouds and the thunderings of his pavilion?
फिर क्या कोई बादलों का फैलना और उसके मण्डल में का गरजना समझ सकता है?
- 30
Behold, he spreads his light around him. He covers the bottom of the sea.
देख, वह अपने उजियाले को चहुँ ओर फैलाता है, और समुद्र की थाह को ढाँपता है।
- 31
For by these he judges the people. He gives food in abundance.
क्योंकि वह देश-देश के लोगों का न्याय इन्हीं से करता है, और भोजनवस्तुएँ बहुतायत से देता है।
- 32
He covers his hands with the lightning, and commands it to strike the mark.
वह बिजली को अपने हाथ में लेकर उसे आज्ञा देता है कि निशाने पर गिरे।
- 33
Its noise tells about him, and the livestock also, concerning the storm that comes up.
इसकी कड़क उसी का समाचार देती है पशु भी प्रगट करते हैं कि अंधड़ चढ़ा आता है।





