Job 14
अय्यूब 14
- 1
“Man, who is born of a woman, is of few days, and full of trouble.
“मनुष्य जो स्त्री से उत्पन्न होता है, उसके दिन थोड़े और दुःख भरे है।
- 2
He grows up like a flower, and is cut down. He also flees like a shadow, and doesn’t continue.
वह फूल के समान खिलता, फिर तोड़ा जाता है; वह छाया की रीति पर ढल जाता, और कहीं ठहरता नहीं।
- 3
Do you open your eyes on such a one, and bring me into judgment with you?
फिर क्या तू ऐसे पर दृष्टि लगाता है? क्या तू मुझे अपने साथ कचहरी में घसीटता है?
- 4
Who can bring a clean thing out of an unclean? Not one.
अशुद्ध वस्तु से शुद्ध वस्तु को कौन निकाल सकता है? कोई नहीं।
- 5
Seeing his days are determined, the number of his months is with you, and you have appointed his bounds that he can’t pass.
मनुष्य के दिन नियुक्त किए गए हैं, और उसके महीनों की गिनती तेरे पास लिखी है, और तूने उसके लिये ऐसा सीमा बाँधा है जिसे वह पार नहीं कर सकता,
- 6
Look away from him, that he may rest, until he accomplishes, as a hireling, his day.
इस कारण उससे अपना मुँह फेर ले, कि वह आराम करे, जब तक कि वह मजदूर के समान अपना दिन पूरा न कर ले।
- 7
“For there is hope for a tree if it is cut down, that it will sprout again, that the tender branch of it will not cease.
“वृक्ष के लिये तो आशा रहती है, कि चाहे वह काट डाला भी जाए, तो भी फिर पनपेगा और उससे नर्म-नर्म डालियाँ निकलती ही रहेंगी।
- 8
Though its root grows old in the earth, and its stock dies in the ground,
चाहे उसकी जड़ भूमि में पुरानी भी हो जाए, और उसका ठूँठ मिट्टी में सूख भी जाए,
- 9
yet through the scent of water it will bud, and sprout boughs like a plant.
तो भी वर्षा की गन्ध पाकर वह फिर पनपेगा, और पौधे के समान उससे शाखाएँ फूटेंगी।
- 10
But man dies, and is laid low. Yes, man gives up the spirit, and where is he?
परन्तु मनुष्य मर जाता, और पड़ा रहता है; जब उसका प्राण छूट गया, तब वह कहाँ रहा?
- 11
As the waters fail from the sea, and the river wastes and dries up,
जैसे नदी का जल घट जाता है, और जैसे महानद का जल सूखते-सूखते सूख जाता है,
- 12
so man lies down and doesn’t rise. Until the heavens are no more, they will not awake, nor be roused out of their sleep.
वैसे ही मनुष्य लेट जाता और फिर नहीं उठता; जब तक आकाश बना रहेगा तब तक वह न जागेगा, और न उसकी नींद टूटेगी।
- 13
“Oh that you would hide me in Sheol, that you would keep me secret until your wrath is past, that you would appoint me a set time and remember me!
भला होता कि तू मुझे अधोलोक में छिपा लेता, और जब तक तेरा कोप ठंडा न हो जाए तब तक मुझे छिपाए रखता, और मेरे लिये समय नियुक्त करके फिर मेरी सुधि लेता।
- 14
If a man dies, will he live again? I would wait all the days of my warfare, until my release should come.
यदि मनुष्य मर जाए तो क्या वह फिर जीवित होगा? जब तक मेरा छुटकारा न होता तब तक मैं अपनी कठिन सेवा के सारे दिन आशा लगाए रहता।
- 15
You would call, and I would answer you. You would have a desire for the work of your hands.
तू मुझे पुकारता, और मैं उत्तर देता हूँ; तुझे अपने हाथ के बनाए हुए काम की अभिलाषा होती है।
- 16
But now you count my steps. Don’t you watch over my sin?
परन्तु अब तू मेरे पग-पग को गिनता है, क्या तू मेरे पाप की ताक में लगा नहीं रहता?
- 17
My disobedience is sealed up in a bag. You fasten up my iniquity.
मेरे अपराध छाप लगी हुई थैली में हैं, और तूने मेरे अधर्म को सी रखा है।
- 18
“But the mountain falling comes to nothing. The rock is removed out of its place.
“और निश्चय पहाड़ भी गिरते-गिरते नाश हो जाता है, और चट्टान अपने स्थान से हट जाती है;
- 19
The waters wear the stones. The torrents of it wash away the dust of the earth. So you destroy the hope of man.
और पत्थर जल से घिस जाते हैं, और भूमि की धूलि उसकी बाढ़ से बहाई जाती है; उसी प्रकार तू मनुष्य की आशा को मिटा देता है।
- 20
You forever prevail against him, and he departs. You change his face, and send him away.
तू सदा उस पर प्रबल होता, और वह जाता रहता है; तू उसका चेहरा बिगाड़कर उसे निकाल देता है।
- 21
His sons come to honor, and he doesn’t know it. They are brought low, but he doesn’t perceive it of them.
उसके पुत्रों की बड़ाई होती है, और यह उसे नहीं सूझता; और उनकी घटी होती है, परन्तु वह उनका हाल नहीं जानता।
- 22
But his flesh on him has pain, and his soul within him mourns.”
केवल उसकी अपनी देह को दुःख होता है; और केवल उसका अपना प्राण ही अन्दर ही अन्दर शोकित होता है।”





