Next service: Sunday 9:00 AM English · 10:00 AM Bilingual · Chandigarh 4:00 PM
Light of the World

Job 23

अय्यूब 23

  1. 1

    Then Job answered,

    तब अय्यूब ने कहा,

  2. 2

    “Even today my complaint is rebellious. His hand is heavy in spite of my groaning.

    “मेरी कुड़कुड़ाहट अब भी नहीं रुक सकती, मेरे कष्ट मेरे कराहने से भारी है।

  3. 3

    Oh that I knew where I might find him! That I might come even to his seat!

    भला होता, कि मैं जानता कि वह कहाँ मिल सकता है, तब मैं उसके विराजने के स्थान तक जा सकता!

  4. 4

    I would set my cause in order before him, and fill my mouth with arguments.

    मैं उसके सामने अपना मुकद्दमा पेश करता, और बहुत से प्रमाण देता।

  5. 5

    I would know the words which he would answer me, and understand what he would tell me.

    मैं जान लेता कि वह मुझसे उत्तर में क्या कह सकता है, और जो कुछ वह मुझसे कहता वह मैं समझ लेता।

  6. 6

    Would he contend with me in the greatness of his power? No, but he would listen to me.

    क्या वह अपना बड़ा बल दिखाकर मुझसे मुकद्दमा लड़ता? नहीं, वह मुझ पर ध्यान देता।

  7. 7

    There the upright might reason with him, so I should be delivered forever from my judge.

    सज्जन उससे विवाद कर सकते, और इस रीति मैं अपने न्यायी के हाथ से सदा के लिये छूट जाता।

  8. 8

    “If I go east, he is not there. If I go west, I can’t find him.

    “देखो, मैं आगे जाता हूँ परन्तु वह नहीं मिलता; मैं पीछे हटता हूँ, परन्तु वह दिखाई नहीं पड़ता;

  9. 9

    He works to the north, but I can’t see him. He turns south, but I can’t catch a glimpse of him.

    जब वह बाईं ओर काम करता है तब वह मुझे दिखाई नहीं देता; वह तो दाहिनी ओर ऐसा छिप जाता है, कि मुझे वह दिखाई ही नहीं पड़ता।

  10. 10

    But he knows the way that I take. When he has tried me, I will come out like gold.

    परन्तु वह जानता है, कि मैं कैसी चाल चला हूँ; और जब वह मुझे ता लेगा तब मैं सोने के समान निकलूँगा।

  11. 11

    My foot has held fast to his steps. I have kept his way, and not turned away.

    मेरे पैर उसके मार्गों में स्थिर रहे; और मैं उसी का मार्ग बिना मुड़ें थामे रहा।

  12. 12

    I haven’t gone back from the commandment of his lips. I have treasured up the words of his mouth more than my necessary food.

    उसकी आज्ञा का पालन करने से मैं न हटा, और मैंने उसके वचन अपनी इच्छा से कहीं अधिक काम के जानकर सुरक्षित रखे।

  13. 13

    But he stands alone, and who can oppose him? What his soul desires, even that he does.

    परन्तु वह एक ही बात पर अड़ा रहता है, और कौन उसको उससे फिरा सकता है? जो कुछ उसका जी चाहता है वही वह करता है।

  14. 14

    For he performs that which is appointed for me. Many such things are with him.

    जो कुछ मेरे लिये उसने ठाना है, उसी को वह पूरा करता है; और उसके मन में ऐसी-ऐसी बहुत सी बातें हैं।

  15. 15

    Therefore I am terrified at his presence. When I consider, I am afraid of him.

    इस कारण मैं उसके सम्मुख घबरा जाता हूँ; जब मैं सोचता हूँ तब उससे थरथरा उठता हूँ।

  16. 16

    For God has made my heart faint. The Almighty has terrified me.

    क्योंकि मेरा मन परमेश्वर ही ने कच्चा कर दिया, और सर्वशक्तिमान ही ने मुझ को घबरा दिया है।

  17. 17

    Because I was not cut off before the darkness, neither did he cover the thick darkness from my face.

    क्योंकि मैं अंधकार से घिरा हुआ हूँ, और घोर अंधकार ने मेरे मुँह को ढाँप लिया है।