Proverbs 28
नीतिवचन 28
- 1
The wicked flee when no one pursues; but the righteous are as bold as a lion.
दुष्ट लोग जब कोई पीछा नहीं करता तब भी भागते हैं, परन्तु धर्मी लोग जवान सिंहों के समान निडर रहते हैं।
- 2
In rebellion, a land has many rulers, but order is maintained by a man of understanding and knowledge.
देश में पाप होने के कारण उसके हाकिम बदलते जाते हैं; परन्तु समझदार और ज्ञानी मनुष्य के द्वारा सुप्रबन्ध बहुत दिन के लिये बना रहेगा।
- 3
A needy man who oppresses the poor is like a driving rain which leaves no crops.
जो निर्धन पुरुष कंगालों पर अंधेर करता है, वह ऐसी भारी वर्षा के समान है जो कुछ भोजनवस्तु नहीं छोड़ती।
- 4
Those who forsake the law praise the wicked; but those who keep the law contend with them.
जो लोग व्यवस्था को छोड़ देते हैं, वे दुष्ट की प्रशंसा करते हैं, परन्तु व्यवस्था पर चलनेवाले उनका विरोध करते हैं।
- 5
Evil men don’t understand justice; but those who seek the LORD understand it fully.
बुरे लोग न्याय को नहीं समझ सकते, परन्तु यहोवा को ढूँढ़नेवाले सब कुछ समझते हैं।
- 6
Better is the poor who walks in his integrity than he who is perverse in his ways, and he is rich.
टेढ़ी चाल चलनेवाले धनी मनुष्य से खराई से चलनेवाला निर्धन पुरुष ही उत्तम है।
- 7
Whoever keeps the law is a wise son; but he who is a companion of gluttons shames his father.
जो व्यवस्था का पालन करता वह समझदार सुपूत होता है, परन्तु उड़ाऊ का संगी अपने पिता का मुँह काला करता है।
- 8
He who increases his wealth by excessive interest gathers it for one who has pity on the poor.
जो अपना धन ब्याज से बढ़ाता है, वह उसके लिये बटोरता है जो कंगालों पर अनुग्रह करता है।
- 9
He who turns away his ear from hearing the law, even his prayer is an abomination.
जो अपना कान व्यवस्था सुनने से मोड़ लेता है, उसकी प्रार्थना घृणित ठहरती है।
- 10
Whoever causes the upright to go astray in an evil way, he will fall into his own trap; but the blameless will inherit good.
जो सीधे लोगों को भटकाकर कुमार्ग में ले जाता है वह अपने खोदे हुए गड्ढे में आप ही गिरता है; परन्तु खरे लोग कल्याण के भागी होते हैं।
- 11
The rich man is wise in his own eyes; but the poor who has understanding sees through him.
धनी पुरुष अपनी दृष्टि में बुद्धिमान होता है, परन्तु समझदार कंगाल उसका मर्म समझ लेता है।
- 12
When the righteous triumph, there is great glory; but when the wicked rise, men hide themselves.
जब धर्मी लोग जयवन्त होते हैं, तब बड़ी शोभा होती है; परन्तु जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं, तब मनुष्य अपने आपको छिपाता है।
- 13
He who conceals his sins doesn’t prosper, but whoever confesses and renounces them finds mercy.
जो अपने अपराध छिपा रखता है, उसका कार्य सफल नहीं होता, परन्तु जो उनको मान लेता और छोड़ भी देता है, उस पर दया की जाएगी।
- 14
Blessed is the man who always fears; but one who hardens his heart falls into trouble.
जो मनुष्य निरन्तर प्रभु का भय मानता रहता है वह धन्य है; परन्तु जो अपना मन कठोर कर लेता है वह विपत्ति में पड़ता है।
- 15
As a roaring lion or a charging bear, so is a wicked ruler over helpless people.
कंगाल प्रजा पर प्रभुता करनेवाला दुष्ट, गरजनेवाले सिंह और घूमनेवाले रीछ के समान है।
- 16
A tyrannical ruler lacks judgment. One who hates ill-gotten gain will have long days.
वह शासक जिसमें समझ की कमी हो, वह बहुत अंधेर करता है; और जो लालच का बैरी होता है वह दीर्घायु होता है।
- 17
A man who is tormented by blood guilt will be a fugitive until death. No one will support him.
जो किसी प्राणी की हत्या का अपराधी हो, वह भागकर गड्ढे में गिरेगा; कोई उसको न रोकेगा।
- 18
Whoever walks blamelessly is kept safe; but one with perverse ways will fall suddenly.
जो सिधाई से चलता है वह बचाया जाता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है वह अचानक गिर पड़ता है।
- 19
One who works his land will have an abundance of food; but one who chases fantasies will have his fill of poverty.
जो अपनी भूमि को जोता-बोया करता है, उसका तो पेट भरता है, परन्तु जो निकम्मे लोगों की संगति करता है वह कंगालपन से घिरा रहता है।
- 20
A faithful man is rich with blessings; but one who is eager to be rich will not go unpunished.
सच्चे मनुष्य पर बहुत आशीर्वाद होते रहते हैं, परन्तु जो धनी होने में उतावली करता है, वह निर्दोष नहीं ठहरता।
- 21
To show partiality is not good, yet a man will do wrong for a piece of bread.
पक्षपात करना अच्छा नहीं; और यह भी अच्छा नहीं कि रोटी के एक टुकड़े के लिए मनुष्य अपराध करे।
- 22
A stingy man hurries after riches, and doesn’t know that poverty waits for him.
लोभी जन धन प्राप्त करने में उतावली करता है, और नहीं जानता कि वह घटी में पड़ेगा।
- 23
One who rebukes a man will afterward find more favor than one who flatters with the tongue.
जो किसी मनुष्य को डाँटता है वह अन्त में चापलूसी करनेवाले से अधिक प्यारा हो जाता है।
- 24
Whoever robs his father or his mother and says, “It’s not wrong,” is a partner with a destroyer.
जो अपने माँ-बाप को लूटकर कहता है कि कुछ अपराध नहीं, वह नाश करनेवाले का संगी ठहरता है।
- 25
One who is greedy stirs up strife; but one who trusts in the LORD will prosper.
लालची मनुष्य झगड़ा मचाता है, और जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह हष्ट-पुष्ट हो जाता है।
- 26
One who trusts in himself is a fool; but one who walks in wisdom is kept safe.
जो अपने ऊपर भरोसा रखता है, वह मूर्ख है; और जो बुद्धि से चलता है, वह बचता है।
- 27
One who gives to the poor has no lack; but one who closes his eyes will have many curses.
जो निर्धन को दान देता है उसे घटी नहीं होती, परन्तु जो उससे दृष्टि फेर लेता है वह श्राप पर श्राप पाता है।
- 28
When the wicked rise, men hide themselves; but when they perish, the righteous thrive.
जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं तब तो मनुष्य ढूँढ़े नहीं मिलते, परन्तु जब वे नाश हो जाते हैं, तब धर्मी उन्नति करते हैं।





