Next service: Sunday 9:00 AM English · 10:00 AM Bilingual · Chandigarh 4:00 PM
Light of the World

1 Chronicles 7

1 इतिहास 7

  1. 1

    Of the sons of Issachar: Tola, Puah, Jashub, and Shimron, four.

    इस्साकार के पुत्र: तोला, पूआ, याशूब और शिम्रोन, चार थे।

  2. 2

    The sons of Tola: Uzzi, Rephaiah, Jeriel, Jahmai, Ibsam, and Shemuel, heads of their fathers’ houses, of Tola; mighty men of valor in their generations. Their number in the days of David was twenty-two thousand six hundred.

    और तोला के पुत्र: उज्जी, रपायाह, यरीएल, यहमै, यिबसाम और शमूएल, ये अपने-अपने पितरों के घरानों अर्थात् तोला की सन्तान के मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, और दाऊद के दिनों में उनके वंश की गिनती बाईस हजार छः सौ थी।

  3. 3

    The son of Uzzi: Izrahiah. The sons of Izrahiah: Michael, Obadiah, Joel, and Isshiah, five; all of them chief men.

    और उज्जी का पुत्र: यिज्रह्याह, और यिज्रह्याह के पुत्र मीकाएल, ओबद्याह, योएल और यिश्शिय्याह पाँच थे; ये सब मुख्य पुरुष थे;

  4. 4

    With them, by their generations, after their fathers’ houses, were bands of the army for war, thirty-six thousand; for they had many wives and sons.

    और उनके साथ उनकी वंशावलियों और पितरों के घरानों के अनुसार सेना के दलों के छत्तीस हजार योद्धा थे; क्योंकि उनकी बहुत सी स्त्रियाँ और पुत्र थे।

  5. 5

    Their brothers among all the families of Issachar, mighty men of valor, listed in all by genealogy, were eighty-seven thousand.

    और उनके भाई जो इस्साकार के सब कुलों में से थे, वे सत्तासी हजार बड़े वीर थे, जो अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार गिने गए।

  6. 6

    The sons of Benjamin: Bela, Becher, and Jediael, three.

    बिन्यामीन के पुत्र: बेला, बेकेर और यदीएल ये तीन थे।

  7. 7

    The sons of Bela: Ezbon, Uzzi, Uzziel, Jerimoth, and Iri, five; heads of fathers’ houses, mighty men of valor; and they were listed by genealogy twenty-two thousand thirty-four.

    बेला के पुत्र: एसबोन, उज्जी, उज्जीएल, यरीमोत और ईरी ये पाँच थे। ये अपने-अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, और अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार उनकी गिनती बाईस हजार चौंतीस थी।

  8. 8

    The sons of Becher: Zemirah, Joash, Eliezer, Elioenai, Omri, Jeremoth, Abijah, Anathoth, and Alemeth. All these were the sons of Becher.

    और बेकेर के पुत्र: जमीरा, योआश, एलीएजेर, एल्योएनै, ओम्री, यरेमोत, अबिय्याह, अनातोत और आलेमेत ये सब बेकेर के पुत्र थे।

  9. 9

    They were listed by genealogy, after their generations, heads of their fathers’ houses, mighty men of valor, twenty thousand two hundred.

    ये जो अपने-अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, इनके वंश की गिनती अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार बीस हजार दो सौ थी।

  10. 10

    The son of Jediael: Bilhan. The sons of Bilhan: Jeush, Benjamin, Ehud, Chenaanah, Zethan, Tarshish, and Ahishahar.

    और यदीएल का पुत्र बिल्हान, और बिल्हान के पुत्र, यूश, बिन्यामीन, एहूद, कनाना, जेतान, तर्शीश और अहीशहर थे।

  11. 11

    All these were sons of Jediael, according to the heads of their fathers’ households, mighty men of valor, seventeen thousand two hundred, who were able to go out in the army for war.

    ये सब जो यदीएल की सन्तान और अपने-अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, इनके वंश से सेना में युद्ध करने के योग्य सत्रह हजार दो सौ पुरुष थे।

  12. 12

    So were Shuppim, Huppim, the sons of Ir, Hushim, and the sons of Aher.

    और ईर के पुत्र शुप्पीम और हुप्पीम और अहेर के पुत्र हूशीम थे।

  13. 13

    The sons of Naphtali: Jahziel, Guni, Jezer, Shallum, and the sons of Bilhah.

    नप्ताली के पुत्र, यहसेल, गूनी, येसेर और शिल्लेम थे, ये बिल्हा के पोते थे।

  14. 14

    The sons of Manasseh: Asriel, whom his concubine the Aramitess bore. She bore Machir the father of Gilead.

    मनश्शे के पुत्र: अस्रीएल जो उसकी अरामी रखैल स्त्री से उत्पन्न हुआ था; और उस अरामी स्त्री ने गिलाद के पिता माकीर को भी जन्म दिया।

  15. 15

    Machir took a wife of Huppim and Shuppim, whose sister’s name was Maacah. The name of the second was Zelophehad; and Zelophehad had daughters.

    और माकीर (जिसकी बहन का नाम माका था) उसने हुप्पीम और शुप्पीम के लिये स्त्रियाँ ब्याह लीं, और दूसरे का नाम सलोफाद था, और सलोफाद के बेटियाँ हुईं।

  16. 16

    Maacah the wife of Machir bore a son, and she named him Peresh. The name of his brother was Sheresh; and his sons were Ulam and Rakem.

    फिर माकीर की स्त्री माका को एक पुत्र उत्पन्न हुआ और उसका नाम पेरेश रखा; और उसके भाई का नाम शेरेश था; और इसके पुत्र ऊलाम और राकेम थे।

  17. 17

    The sons of Ulam: Bedan. These were the sons of Gilead the son of Machir, the son of Manasseh.

    और ऊलाम का पुत्र: बदान। ये गिलाद की सन्तान थे जो माकीर का पुत्र और मनश्शे का पोता था।

  18. 18

    His sister Hammolecheth bore Ishhod, Abiezer, and Mahlah.

    फिर उसकी बहन हम्मोलेकेत ने ईशहोद, अबीएजेर और महला को जन्म दिया।

  19. 19

    The sons of Shemida were Ahian, Shechem, Likhi, and Aniam.

    शमीदा के पुत्र अहिअन, शेकेम, लिखी और अनीआम थे।

  20. 20

    The sons of Ephraim: Shuthelah, Bered his son, Tahath his son, Eleadah his son, Tahath his son,

    एप्रैम के पुत्र शूतेलह और शूतेलह का बेरेद, बेरेद का तहत, तहत का एलादा, एलादा का तहत;

  21. 21

    Zabad his son, Shuthelah his son, Ezer, and Elead, whom the men of Gath who were born in the land killed, because they came down to take away their livestock.

    तहत का जाबाद और जाबाद का पुत्र शूतेलह हुआ, और एजेर और एलाद भी जिन्हें गत के मनुष्यों ने जो उस देश में उत्पन्न हुए थे इसलिए घात किया, कि वे उनके पशु हर लेने को उतर आए थे।

  22. 22

    Ephraim their father mourned many days, and his brothers came to comfort him.

    सो उनका पिता एप्रैम उनके लिये बहुत दिन शोक करता रहा, और उसके भाई उसे शान्ति देने को आए।

  23. 23

    He went in to his wife, and she conceived and bore a son, and he named him Beriah, because there was trouble with his house.

    और वह अपनी पत्नी के पास गया, और उसने गर्भवती होकर एक पुत्र को जन्म दिया और एप्रैम ने उसका नाम इस कारण बरीआ रखा, कि उसके घराने में विपत्ति पड़ी थी।

  24. 24

    His daughter was Sheerah, who built Beth Horon the lower and the upper, and Uzzen Sheerah.

    उसकी पुत्री शेरा थी, जिसने निचले और ऊपरवाले दोनों बेथोरोन नामक नगरों को और उज्जेनशेरा को दृढ़ कराया।

  25. 25

    Rephah was his son, Resheph his son, Telah his son, Tahan his son,

    उसका पुत्र रेपा था, और रेशेप भी, और उसका पुत्र तेलह, तेलह का तहन, तहन का लादान,

  26. 26

    Ladan his son, Ammihud his son, Elishama his son,

    लादान का अम्मीहूद, अम्मीहूद का एलीशामा,

  27. 27

    Nun his son, and Joshua his son.

    एलीशामा का नून, और नून का पुत्र यहोशू था।

  28. 28

    Their possessions and settlements were Bethel and its towns, and eastward Naaran, and westward Gezer with its towns; Shechem also and its towns, to Azzah and its towns;

    उनकी निज भूमि और बस्तियाँ गाँवों समेत बेतेल और पूर्व की ओर नारान और पश्चिम की ओर गाँवों समेत गेजेर, फिर गाँवों समेत शेकेम, और गाँवों समेत अय्या थीं;

  29. 29

    and by the borders of the children of Manasseh, Beth Shean and its towns, Taanach and its towns, Megiddo and its towns, and Dor and its towns. The children of Joseph the son of Israel lived in these.

    और मनश्शेइयों की सीमा के पास अपने-अपने गाँवों समेत बेतशान, तानाक, मगिद्दो और दोर। इनमें इस्राएल के पुत्र यूसुफ की सन्तान के लोग रहते थे।

  30. 30

    The sons of Asher: Imnah, Ishvah, Ishvi, and Beriah. Serah was their sister.

    आशेर के पुत्र: यिम्ना, यिश्वा, यिश्वी और बरीआ, और उनकी बहन सेरह हुई।

  31. 31

    The sons of Beriah: Heber and Malchiel, who was the father of Birzaith.

    और बरीआ के पुत्र: हेबेर और मल्कीएल और यह बिर्जोत का पिता हुआ।

  32. 32

    Heber became the father of Japhlet, Shomer, Hotham, and Shua their sister.

    हेबेर ने यपलेत, शोमेर, होताम और उनकी बहन शूआ को जन्म दिया।

  33. 33

    The sons of Japhlet: Pasach, Bimhal, and Ashvath. These are the children of Japhlet.

    और यपलेत के पुत्र पासक बिम्हाल और अश्‍वात। यपलेत के ये ही पुत्र थे।

  34. 34

    The sons of Shemer: Ahi, Rohgah, Jehubbah, and Aram.

    शेमेर के पुत्र: अही, रोहगा, यहुब्बा और अराम।

  35. 35

    The sons of Helem his brother: Zophah, Imna, Shelesh, and Amal.

    उसके भाई हेलेम के पुत्र सोपह, यिम्ना, शेलेश और आमाल।

  36. 36

    The sons of Zophah: Suah, Harnepher, Shual, Beri, Imrah,

    सोपह के पुत्र, सूह, हर्नेपेर, शूआल, बेरी, इम्रा।

  37. 37

    Bezer, Hod, Shamma, Shilshah, Ithran, and Beera.

    बेसेर, होद, शम्मा, शिलसा, यित्रान और बेरा।

  38. 38

    The sons of Jether: Jephunneh, Pispa, and Ara.

    येतेर के पुत्र: यपुन्ने, पिस्पा और अरा।

  39. 39

    The sons of Ulla: Arah, Hanniel, and Rizia.

    उल्ला के पुत्र: आरह, हन्नीएल और रिस्या।

  40. 40

    All these were the children of Asher, heads of the fathers’ houses, choice and mighty men of valor, chief of the princes. The number of them listed by genealogy for service in war was twenty-six thousand men.

    ये सब आशेर के वंश में हुए, और अपने-अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और बड़े से बड़े वीर थे और प्रधानों में मुख्य थे। ये जो अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार सेना में युद्ध करने के लिये गिने गए, इनकी गिनती छब्बीस हजार थी।