Next service: Sunday 9:00 AM English · 10:00 AM Bilingual · Chandigarh 4:00 PM
Light of the World

1 Chronicles 15

1 इतिहास 15

  1. 1

    David made himself houses in David’s city; and he prepared a place for God’s ark, and pitched a tent for it.

    तब दाऊद ने दाऊदपुर में भवन बनवाए, और परमेश्वर के सन्दूक के लिये एक स्थान तैयार करके एक तम्बू खड़ा किया।

  2. 2

    Then David said, “No one ought to carry God’s ark but the Levites. For the LORD has chosen them to carry God’s ark, and to minister to him forever.”

    तब दाऊद ने कहा, “लेवियों को छोड़ और किसी को परमेश्वर का सन्दूक उठाना नहीं चाहिये, क्योंकि यहोवा ने उनको इसी लिए चुना है कि वे परमेश्वर का सन्दूक उठाएँ और उसकी सेवा टहल सदा किया करें।”

  3. 3

    David assembled all Israel at Jerusalem, to bring up the LORD’s ark to its place, which he had prepared for it.

    तब दाऊद ने सब इस्राएलियों को यरूशलेम में इसलिए इकट्ठा किया कि यहोवा का सन्दूक उस स्थान पर पहुँचाएँ, जिसे उसने उसके लिये तैयार किया था।

  4. 4

    David gathered together the sons of Aaron and the Levites:

    इसलिए दाऊद ने हारून की सन्तानों और लेवियों को इकट्ठा किया:

  5. 5

    of the sons of Kohath, Uriel the chief, and his brothers one hundred twenty;

    अर्थात् कहातियों में से ऊरीएल नामक प्रधान को और उसके एक सौ बीस भाइयों को;

  6. 6

    of the sons of Merari, Asaiah the chief, and his brothers two hundred twenty;

    मरारियों में से असायाह नामक प्रधान को और उसके दो सौ बीस भाइयों को;

  7. 7

    of the sons of Gershom, Joel the chief, and his brothers one hundred thirty;

    गेर्शोमियों में से योएल नामक प्रधान को और उसके एक सौ तीस भाइयों को;

  8. 8

    of the sons of Elizaphan, Shemaiah the chief, and his brothers two hundred;

    एलीसापानियों में से शमायाह नामक प्रधान को और उसके दो सौ भाइयों को;

  9. 9

    of the sons of Hebron, Eliel the chief, and his brothers eighty;

    हेब्रोनियों में से एलीएल नामक प्रधान को और उसके अस्सी भाइयों को;

  10. 10

    of the sons of Uzziel, Amminadab the chief, and his brothers one hundred twelve.

    और उज्जीएलियों में से अम्मीनादाब नामक प्रधान को और उसके एक सौ बारह भाइयों को।

  11. 11

    David called for Zadok and Abiathar the priests, and for the Levites: for Uriel, Asaiah, Joel, Shemaiah, Eliel, and Amminadab,

    तब दाऊद ने सादोक और एब्यातार नामक याजकों को, और ऊरीएल, असायाह, योएल, शमायाह, एलीएल और अम्मीनादाब नामक लेवियों को बुलवाकर उनसे कहा,

  12. 12

    and said to them, “You are the heads of the fathers’ households of the Levites. Sanctify yourselves, both you and your brothers, that you may bring the ark of the LORD, the God of Israel, up to the place that I have prepared for it.

    “तुम तो लेवीय पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष हो; इसलिए अपने भाइयों समेत अपने-अपने को पवित्र करो, कि तुम इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का सन्दूक उस स्थान पर पहुँचा सको जिसको मैंने उसके लिये तैयार किया है।

  13. 13

    For because you didn’t carry it at first, the LORD our God broke out in anger against us, because we didn’t seek him according to the ordinance.”

    क्योंकि पिछली बार तुम ने उसको न उठाया था इस कारण हमारा परमेश्वर यहोवा हम पर टूट पड़ा, क्योंकि हम उसकी खोज में नियम के अनुसार न लगे थे।”

  14. 14

    So the priests and the Levites sanctified themselves to bring up the ark of the LORD, the God of Israel.

    तब याजकों और लेवियों ने अपने-अपने को पवित्र किया, कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का सन्दूक ले जा सकें।

  15. 15

    The children of the Levites bore God’s ark on their shoulders with its poles, as Moses commanded according to the LORD’s word.

    तब उस आज्ञा के अनुसार जो मूसा ने यहोवा का वचन सुनकर दी थी, लेवियों ने सन्दूक को डंडों के बल अपने कंधों पर उठा लिया।

  16. 16

    David spoke to the chief of the Levites to appoint their brothers as singers with instruments of music, stringed instruments, harps, and cymbals, sounding aloud and lifting up their voices with joy.

    तब दाऊद ने प्रधान लेवियों को आज्ञा दी कि अपने भाई गवैयों को बाजे अर्थात् सारंगी, वीणा और झाँझ देकर बजाने और आनन्द के साथ ऊँचे स्वर से गाने के लिये नियुक्त करें।

  17. 17

    So the Levites appointed Heman the son of Joel; and of his brothers, Asaph the son of Berechiah; and of the sons of Merari their brothers, Ethan the son of Kushaiah;

    तब लेवियों ने योएल के पुत्र हेमान को, और उसके भाइयों में से बेरेक्याह के पुत्र आसाप को, और अपने भाई मरारियों में से कूशायाह के पुत्र एतान को ठहराया।

  18. 18

    and with them their brothers of the second rank: Zechariah, Ben, Jaaziel, Shemiramoth, Jehiel, Unni, Eliab, Benaiah, Maaseiah, Mattithiah, Eliphelehu, Mikneiah, Obed-Edom, and Jeiel, the doorkeepers.

    उनके साथ उन्होंने दूसरे पद के अपने भाइयों को अर्थात् जकर्याह, बेन, याजीएल, शमीरामोत, यहीएल, उन्नी, एलीआब, बनायाह, मासेयाह, मत्तित्याह, एलीपलेह, मिकनेयाह, और ओबेदेदोम और यीएल को जो द्वारपाल थे ठहराया।

  19. 19

    So the singers, Heman, Asaph, and Ethan, were given cymbals of bronze to sound aloud;

    अतः हेमान, आसाप और एतान नाम के गवैये तो पीतल की झाँझ बजा-बजाकर राग चलाने को;

  20. 20

    and Zechariah, Aziel, Shemiramoth, Jehiel, Unni, Eliab, Maaseiah, and Benaiah, with stringed instruments set to Alamoth;

    और जकर्याह, अजीएल, शमीरामोत, यहीएल, उन्नी, एलीआब, मासेयाह, और बनायाह, अलामोत नामक राग में सारंगी बजाने को;

  21. 21

    and Mattithiah, Eliphelehu, Mikneiah, Obed-Edom, Jeiel, and Azaziah, with harps tuned to the eight-stringed lyre, to lead.

    और मत्तित्याह, एलीपलेह, मिकनेयाह, ओबेदेदोम, यीएल, और अजज्याह वीणा खर्ज में छेड़ने को ठहराए गए।

  22. 22

    Chenaniah, chief of the Levites, was over the singing. He taught the singers, because he was skillful.

    और राग उठाने का अधिकारी कनन्याह नामक लेवियों का प्रधान था, वह राग उठाने के विषय शिक्षा देता था, क्योंकि वह निपुण था।

  23. 23

    Berechiah and Elkanah were doorkeepers for the ark.

    और बेरेक्याह और एल्काना सन्दूक के द्वारपाल थे।

  24. 24

    Shebaniah, Joshaphat, Nethanel, Amasai, Zechariah, Benaiah, and Eliezer, the priests, blew the trumpets before God’s ark; and Obed-Edom and Jehiah were doorkeepers for the ark.

    और शबन्याह, योशापात, नतनेल, अमासै, जकर्याह, बनायाह और एलीएजेर नामक याजक परमेश्वर के सन्दूक के आगे-आगे तुरहियां बजाते हुए चले और ओबेदेदोम और यहिय्याह उसके द्वारपाल थे;

  25. 25

    So David, the elders of Israel, and the captains over thousands went to bring the ark of the LORD’s covenant up out of the house of Obed-Edom with joy.

    दाऊद और इस्राएलियों के पुरनिये और सहस्त्रपति सब मिलकर यहोवा की वाचा का सन्दूक ओबेदेदोम के घर से आनन्द के साथ ले आने के लिए गए।

  26. 26

    When God helped the Levites who bore the ark of the LORD’s covenant, they sacrificed seven bulls and seven rams.

    जब परमेश्वर ने लेवियों की सहायता की जो यहोवा की वाचा का सन्दूक उठानेवाले थे, तब उन्होंने सात बैल और सात मेढ़े बलि किए।

  27. 27

    David was clothed with a robe of fine linen, as were all the Levites who bore the ark, the singers, and Chenaniah the choir master with the singers; and David had an ephod of linen on him.

    दाऊद, और यहोवा की वाचा का सन्दूक उठानेवाले सब लेवीय और गानेवाले और गानेवालों के साथ राग उठानेवाले का प्रधान कनन्याह, ये सब तो सन के कपड़े के बागे पहने थे, और दाऊद सन के कपड़े का एपोद पहने था।

  28. 28

    Thus all Israel brought the ark of the LORD’s covenant up with shouting, with sound of the cornet, with trumpets, and with cymbals, sounding aloud with stringed instruments and harps.

    इस प्रकार सब इस्राएली यहोवा की वाचा के सन्दूक को जयजयकार करते, और नरसिंगे, तुरहियां और झाँझ बजाते और सारंगियाँ और वीणा बजाते हुए ले चले।

  29. 29

    As the ark of the LORD’s covenant came to David’s city, Michal the daughter of Saul looked out at the window, and saw king David dancing and playing; and she despised him in her heart.

    जब यहोवा की वाचा का सन्दूक दाऊदपुर में पहुँचा तब शाऊल की बेटी मीकल ने खिड़की में से झाँककर दाऊद राजा को कूदते और खेलते हुए देखा, और उसे मन ही मन तुच्छ जाना।