Next service: Sunday 9:00 AM English · 10:00 AM Bilingual · Chandigarh 4:00 PM
Light of the World

1 Chronicles 3

1 इतिहास 3

  1. 1

    Now these were the sons of David, who were born to him in Hebron: the firstborn, Amnon, of Ahinoam the Jezreelitess; the second, Daniel, of Abigail the Carmelitess;

    दाऊद के पुत्र जो हेब्रोन में उससे उत्पन्न हुए वे ये हैं: जेठा अम्नोन जो यिज्रेली अहीनोअम से, दूसरा दानिय्येल जो कर्मेली अबीगैल से उत्पन्न हुआ।

  2. 2

    the third, Absalom the son of Maacah the daughter of Talmai king of Geshur; the fourth, Adonijah the son of Haggith;

    तीसरा अबशालोम जो गशूर के राजा तल्मै की बेटी माका का पुत्र था, चौथा अदोनिय्याह जो हग्गीत का पुत्र था।

  3. 3

    the fifth, Shephatiah of Abital; the sixth, Ithream by Eglah his wife:

    पाँचवाँ शपत्याह जो अबीतल से, और छठवाँ यित्राम जो उसकी स्त्री एग्ला से उत्पन्न हुआ।

  4. 4

    six were born to him in Hebron; and he reigned there seven years and six months. He reigned thirty-three years in Jerusalem;

    दाऊद से हेब्रोन में छः पुत्र उत्पन्न हुए, और वहाँ उसने साढ़े सात वर्ष राज्य किया; यरूशलेम में तैंतीस वर्ष राज्य किया।

  5. 5

    and these were born to him in Jerusalem: Shimea, Shobab, Nathan, and Solomon, four, by Bathshua the daughter of Ammiel;

    यरूशलेम में उसके ये पुत्र उत्पन्न हुए: अर्थात् शिमा, शोबाब, नातान और सुलैमान, ये चारों अम्मीएल की बेटी बतशेबा से उत्पन्न हुए।

  6. 6

    and Ibhar, Elishama, Eliphelet,

    और यिभार, एलीशामा एलीपेलेत,

  7. 7

    Nogah, Nepheg, Japhia,

    नोगह, नेपेग, यापी,

  8. 8

    Elishama, Eliada, and Eliphelet, nine.

    एलीशामा, एल्यादा और एलीपेलेत, ये नौ पुत्र थे।

  9. 9

    All these were the sons of David, in addition to the sons of the concubines; and Tamar was their sister.

    ये सब दाऊद के पुत्र थे; और इनको छोड़ रखैलों के भी पुत्र थे, और इनकी बहन तामार थी।

  10. 10

    Solomon’s son was Rehoboam, Abijah his son, Asa his son, Jehoshaphat his son,

    फिर सुलैमान का पुत्र रहबाम उत्पन्न हुआ; रहबाम का अबिय्याह, अबिय्याह का आसा, आसा का यहोशापात,

  11. 11

    Joram his son, Ahaziah his son, Joash his son,

    यहोशापात का योराम, योराम का अहज्याह, अहज्याह का योआश;

  12. 12

    Amaziah his son, Azariah his son, Jotham his son,

    योआश का अमस्याह, अमस्याह का अजर्याह, अजर्याह का योताम;

  13. 13

    Ahaz his son, Hezekiah his son, Manasseh his son,

    योताम का आहाज, आहाज का हिजकिय्याह, हिजकिय्याह का मनश्शे;

  14. 14

    Amon his son, and Josiah his son.

    मनश्शे का आमोन, और आमोन का योशिय्याह पुत्र हुआ।

  15. 15

    The sons of Josiah: the firstborn Johanan, the second Jehoiakim, the third Zedekiah, and the fourth Shallum.

    और योशिय्याह के पुत्र: उसका जेठा योहानान, दूसरा यहोयाकीम; तीसरा सिदकिय्याह, चौथा शल्लूम।

  16. 16

    The sons of Jehoiakim: Jeconiah his son, and Zedekiah his son.

    यहोयाकीम का पुत्र यकोन्याह, इसका पुत्र सिदकिय्याह।

  17. 17

    The sons of Jeconiah, the captive: Shealtiel his son,

    और यकोन्याह का पुत्र अस्सीर, उसका पुत्र शालतीएल;

  18. 18

    Malchiram, Pedaiah, Shenazzar, Jekamiah, Hoshama, and Nedabiah.

    और मल्कीराम, पदायाह, शेनस्सर, यकम्याह, होशामा और नदब्याह;

  19. 19

    The sons of Pedaiah: Zerubbabel and Shimei. The sons of Zerubbabel: Meshullam and Hananiah; and Shelomith was their sister;

    और पदायाह के पुत्र जरुब्बाबेल और शिमी हुए; और जरुब्बाबेल के पुत्र मशुल्लाम और हनन्याह, जिनकी बहन शलोमीत थी;

  20. 20

    and Hashubah, Ohel, Berechiah, Hasadiah, and Jushab Hesed, five.

    और हशूबा, ओहेल, बेरेक्याह, हसद्याह और यूशब-हेसेद, पाँच।

  21. 21

    The sons of Hananiah: Pelatiah and Jeshaiah; the sons of Rephaiah, the sons of Arnan, the sons of Obadiah, the sons of Shecaniah.

    और हनन्याह के पुत्र: पलत्याह और यशायाह, और उसका पुत्र रपायाह, उसका पुत्र अर्नान, उसका पुत्र ओबद्याह, उसका पुत्र शकन्याह।

  22. 22

    The son of Shecaniah: Shemaiah. The sons of Shemaiah: Hattush, Igal, Bariah, Neariah, and Shaphat, six.

    और शकन्याह का पुत्र शमायाह, और शमायाह के पुत्र हत्तूश और यिगाल, बारीह, नार्याह और शापात, छः।

  23. 23

    The sons of Neariah: Elioenai, Hizkiah, and Azrikam, three.

    और नार्याह के पुत्र एल्योएनै, हिजकिय्याह और अज्रीकाम, तीन।

  24. 24

    The sons of Elioenai: Hodaviah, Eliashib, Pelaiah, Akkub, Johanan, Delaiah, and Anani, seven.

    और एल्योएनै के पुत्र होदव्याह, एल्याशीब, पलायाह, अक्कूब, योहानान, दलायाह और अनानी, सात।