Next service: Sunday 9:00 AM English · 10:00 AM Bilingual · Chandigarh 4:00 PM
Light of the World

Matthew 3

मत्ती 3

  1. 1

    In those days, John the Baptizer came, preaching in the wilderness of Judea, saying,

    उन दिनों में यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला आकर यहूदिया के जंगल में यह प्रचार करने लगा:

  2. 2

    “Repent, for the Kingdom of Heaven is at hand!”

    “मन फिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।”

  3. 3

    For this is he who was spoken of by Isaiah the prophet, saying, “The voice of one crying in the wilderness, make the way of the Lord ready! Make his paths straight!”

    यह वही है जिसके बारे में यशायाह भविष्यद्वक्ता ने कहा था: “जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हो रहा है, कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, उसकी सड़कें सीधी करो।”

  4. 4

    Now John himself wore clothing made of camel’s hair with a leather belt around his waist. His food was locusts and wild honey.

    यह यूहन्ना ऊँट के रोम का वस्त्र पहने था, और अपनी कमर में चमड़े का कमरबन्द बाँधे हुए था, और उसका भोजन टिड्डियाँ और वनमधु था।

  5. 5

    Then people from Jerusalem, all of Judea, and all the region around the Jordan went out to him.

    तब यरूशलेम के और सारे यहूदिया के, और यरदन के आस-पास के सारे क्षेत्र के लोग उसके पास निकल आए।

  6. 6

    They were baptized by him in the Jordan, confessing their sins.

    और अपने-अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उससे बपतिस्मा लिया।

  7. 7

    But when he saw many of the Pharisees and Sadducees coming for his baptism, he said to them, “You offspring of vipers, who warned you to flee from the wrath to come?

    जब उसने बहुत से फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उनसे कहा, “हे साँप के बच्चों, तुम्हें किसने चेतावनी दी कि आनेवाले क्रोध से भागो?

  8. 8

    Therefore produce fruit worthy of repentance!

    मन फिराव के योग्य फल लाओ;

  9. 9

    Don’t think to yourselves, ‘We have Abraham for our father,’ for I tell you that God is able to raise up children to Abraham from these stones.

    और अपने-अपने मन में यह न सोचो, कि हमारा पिता अब्राहम है; क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि परमेश्वर इन पत्थरों से अब्राहम के लिये सन्तान उत्पन्न कर सकता है।

  10. 10

    Even now the ax lies at the root of the trees. Therefore every tree that doesn’t produce good fruit is cut down, and cast into the fire.

    और अब कुल्हाड़ा पेड़ों की जड़ पर रखा हुआ है, इसलिए जो-जो पेड़ अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में झोंका जाता है।

  11. 11

    “I indeed baptize you in water for repentance, but he who comes after me is mightier than I, whose sandals I am not worthy to carry. He will baptize you in the Holy Spirit.

    “मैं तो पानी से तुम्हें मन फिराव का बपतिस्मा देता हूँ, परन्तु जो मेरे बाद आनेवाला है, वह मुझसे शक्तिशाली है; मैं उसकी जूती उठाने के योग्य नहीं, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा।

  12. 12

    His winnowing fork is in his hand, and he will thoroughly cleanse his threshing floor. He will gather his wheat into the barn, but the chaff he will burn up with unquenchable fire.”

    उसका सूप उसके हाथ में है, और वह अपना खलिहान अच्छी रीति से साफ करेगा, और अपने गेहूँ को तो खत्ते में इकट्ठा करेगा, परन्तु भूसी को उस आग में जलाएगा जो बुझने की नहीं।”

  13. 13

    Then Jesus came from Galilee to the Jordan to John, to be baptized by him.

    उस समय यीशु गलील से यरदन के किनारे पर यूहन्ना के पास उससे बपतिस्मा लेने आया।

  14. 14

    But John would have hindered him, saying, “I need to be baptized by you, and you come to me?”

    परन्तु यूहन्ना यह कहकर उसे रोकने लगा, “मुझे तेरे हाथ से बपतिस्मा लेने की आवश्यकता है, और तू मेरे पास आया है?”

  15. 15

    But Jesus, answering, said to him, “Allow it now, for this is the fitting way for us to fulfill all righteousness.” Then he allowed him.

    यीशु ने उसको यह उत्तर दिया, “अब तो ऐसा ही होने दे, क्योंकि हमें इसी रीति से सब धार्मिकता को पूरा करना उचित है।” तब उसने उसकी बात मान ली।

  16. 16

    Jesus, when he was baptized, went up directly from the water: and behold, the heavens were opened to him. He saw the Spirit of God descending as a dove, and coming on him.

    और यीशु बपतिस्मा लेकर तुरन्त पानी में से ऊपर आया, और उसके लिये आकाश खुल गया; और उसने परमेश्वर की आत्मा को कबूतर के समान उतरते और अपने ऊपर आते देखा।

  17. 17

    Behold, a voice out of the heavens said, “This is my beloved Son, with whom I am well pleased.”

    और यह आकाशवाणी हुई, “यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिससे मैं अत्यन्त प्रसन्न हूँ।”