Matthew 22
मत्ती 22
- 1
Jesus answered and spoke to them again in parables, saying,
इस पर यीशु फिर उनसे दृष्टान्तों में कहने लगा।
- 2
“The Kingdom of Heaven is like a certain king, who made a wedding feast for his son,
“स्वर्ग का राज्य उस राजा के समान है, जिसने अपने पुत्र का विवाह किया।
- 3
and sent out his servants to call those who were invited to the wedding feast, but they would not come.
और उसने अपने दासों को भेजा, कि निमंत्रित लोगों को विवाह के भोज में बुलाएँ; परन्तु उन्होंने आना न चाहा।
- 4
Again he sent out other servants, saying, ‘Tell those who are invited, “Behold, I have prepared my dinner. My cattle and my fatlings are killed, and all things are ready. Come to the wedding feast!”’
फिर उसने और दासों को यह कहकर भेजा, ‘निमंत्रित लोगों से कहो: देखो, मैं भोज तैयार कर चुका हूँ, और मेरे बैल और पले हुए पशु मारे गए हैं और सब कुछ तैयार है; विवाह के भोज में आओ।’
- 5
But they made light of it, and went their ways, one to his own farm, another to his merchandise;
परन्तु वे उपेक्षा करके चल दिए: कोई अपने खेत को, कोई अपने व्यापार को।
- 6
and the rest grabbed his servants, treated them shamefully, and killed them.
अन्य लोगों ने जो बच रहे थे उसके दासों को पकड़कर उनका अनादर किया और मार डाला।
- 7
When the king heard that, he was angry, and sent his armies, destroyed those murderers, and burned their city.
तब राजा को क्रोध आया, और उसने अपनी सेना भेजकर उन हत्यारों को नाश किया, और उनके नगर को फूँक दिया।
- 8
“Then he said to his servants, ‘The wedding is ready, but those who were invited weren’t worthy.
तब उसने अपने दासों से कहा, ‘विवाह का भोज तो तैयार है, परन्तु निमंत्रित लोग योग्य न ठहरे।
- 9
Go therefore to the intersections of the highways, and as many as you may find, invite to the wedding feast.’
इसलिए चौराहों में जाओ, और जितने लोग तुम्हें मिलें, सब को विवाह के भोज में बुला लाओ।’
- 10
Those servants went out into the highways and gathered together as many as they found, both bad and good. The wedding was filled with guests.
अतः उन दासों ने सड़कों पर जाकर क्या बुरे, क्या भले, जितने मिले, सब को इकट्ठा किया; और विवाह का घर अतिथियों से भर गया।
- 11
“But when the king came in to see the guests, he saw there a man who didn’t have on wedding clothing,
“जब राजा अतिथियों को देखने को भीतर आया; तो उसने वहाँ एक मनुष्य को देखा, जोविवाह का वस्त्र नहीं पहने था।
- 12
and he said to him, ‘Friend, how did you come in here not wearing wedding clothing?’ He was speechless.
उसने उससे पूछा, ‘हे मित्र; तू विवाह का वस्त्र पहने बिना यहाँ क्यों आ गया?’ और वह मनुष्य चुप हो गया।
- 13
Then the king said to the servants, ‘Bind him hand and foot, take him away, and throw him into the outer darkness. That is where the weeping and grinding of teeth will be.’
तब राजा ने सेवकों से कहा, ‘इसके हाथ-पाँव बाँधकर उसे बाहर अंधियारे में डाल दो, वहाँ रोना, और दाँत पीसना होगा।’
- 14
For many are called, but few chosen.”
क्योंकि बुलाए हुए तो बहुत हैं परन्तु चुने हुए थोड़े हैं।”
- 15
Then the Pharisees went and took counsel how they might entrap him in his talk.
तब फरीसियों ने जाकर आपस में विचार किया, कि उसको किस प्रकार बातों में फँसाएँ।
- 16
They sent their disciples to him, along with the Herodians, saying, “Teacher, we know that you are honest, and teach the way of God in truth, no matter whom you teach; for you aren’t partial to anyone.
अतः उन्होंने अपने चेलों को हेरोदियों के साथ उसके पास यह कहने को भेजा, “हे गुरु, हम जानते हैं, कि तू सच्चा है, और परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से सिखाता है, और किसी की परवाह नहीं करता, क्योंकि तू मनुष्यों का मुँह देखकर बातें नहीं करता।
- 17
Tell us therefore, what do you think? Is it lawful to pay taxes to Caesar, or not?”
इसलिए हमें बता तू क्या समझता है? कैसर को कर देना उचित है, कि नहीं।”
- 18
But Jesus perceived their wickedness, and said, “Why do you test me, you hypocrites?
यीशु ने उनकी दुष्टता जानकर कहा, “हे कपटियों, मुझे क्यों परखते हो?
- 19
Show me the tax money.” They brought to him a denarius.
कर का सिक्का मुझे दिखाओ।” तब वे उसके पास एक दीनार ले आए।
- 20
He asked them, “Whose is this image and inscription?”
उसने, उनसे पूछा, “यह आकृति और नाम किसका है?”
- 21
They said to him, “Caesar’s.” Then he said to them, “Give therefore to Caesar the things that are Caesar’s, and to God the things that are God’s.”
उन्होंने उससे कहा, “कैसर का।” तब उसने उनसे कहा, “जो कैसर का है, वह कैसर को; और जो परमेश्वर का है, वह परमेश्वर को दो।”
- 22
When they heard it, they marveled, and left him and went away.
यह सुनकर उन्होंने अचम्भा किया, और उसे छोड़कर चले गए।
- 23
On that day Sadducees (those who say that there is no resurrection) came to him. They asked him,
उसी दिन सदूकी जो कहते हैं कि मरे हुओं का पुनरुत्थान है ही नहीं उसके पास आए, और उससे पूछा,
- 24
saying, “Teacher, Moses said, ‘If a man dies, having no children, his brother shall marry his wife and raise up offspring for his brother.’
“हे गुरु, मूसा ने कहा था, कि यदि कोई बिना सन्तान मर जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी को विवाह करके अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे।
- 25
Now there were with us seven brothers. The first married and died, and having no offspring left his wife to his brother.
अब हमारे यहाँ सात भाई थे; पहला विवाह करके मर गया; और सन्तान न होने के कारण अपनी पत्नी को अपने भाई के लिये छोड़ गया।
- 26
In the same way, the second also, and the third, to the seventh.
इसी प्रकार दूसरे और तीसरे ने भी किया, और सातों तक यही हुआ।
- 27
After them all, the woman died.
सब के बाद वह स्त्री भी मर गई।
- 28
In the resurrection therefore, whose wife will she be of the seven? For they all had her.”
अतः जी उठने पर वह उन सातों में से किसकी पत्नी होगी? क्योंकि वह सब की पत्नी हो चुकी थी।”
- 29
But Jesus answered them, “You are mistaken, not knowing the Scriptures, nor the power of God.
यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “तुम पवित्रशास्त्र और परमेश्वर की सामर्थ्य नहीं जानते; इस कारण भूल में पड़ गए हो।
- 30
For in the resurrection they neither marry nor are given in marriage, but are like God’s angels in heaven.
क्योंकि जी उठने पर विवाह-शादी न होगी; परन्तु वे स्वर्ग में दूतों के समान होंगे।
- 31
But concerning the resurrection of the dead, haven’t you read that which was spoken to you by God, saying,
परन्तु मरे हुओं के जी उठने के विषय में क्या तुम ने यह वचन नहीं पढ़ा जो परमेश्वर ने तुम से कहा:
- 32
‘I am the God of Abraham, and the God of Isaac, and the God of Jacob’? God is not the God of the dead, but of the living.”
‘मैं अब्राहम का परमेश्वर, और इसहाक का परमेश्वर, और याकूब का परमेश्वर हूँ?’ वह तो मरे हुओं का नहीं, परन्तु जीवितों का परमेश्वर है।”
- 33
When the multitudes heard it, they were astonished at his teaching.
यह सुनकर लोग उसके उपदेश से चकित हुए।
- 34
But the Pharisees, when they heard that he had silenced the Sadducees, gathered themselves together.
जब फरीसियों ने सुना कि यीशु ने सदूकियों का मुँह बन्द कर दिया; तो वे इकट्ठे हुए।
- 35
One of them, a lawyer, asked him a question, testing him.
और उनमें से एक व्यवस्थापक ने परखने के लिये, उससे पूछा,
- 36
“Teacher, which is the greatest commandment in the law?”
“हे गुरु, व्यवस्था में कौन सी आज्ञा बड़ी है?”
- 37
Jesus said to him, “‘You shall love the Lord your God with all your heart, with all your soul, and with all your mind.’
उसने उससे कहा, “तू परमेश्वर अपने प्रभु से अपने सारे मन और अपने सारे प्राण और अपनी सारी बुद्धि के साथ प्रेम रख।
- 38
This is the first and great commandment.
बड़ी और मुख्य आज्ञा तो यही है।
- 39
A second likewise is this, ‘You shall love your neighbor as yourself.’
और उसी के समान यह दूसरी भी है, कि तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।
- 40
The whole law and the prophets depend on these two commandments.”
ये ही दो आज्ञाएँ सारीव्यवस्था एवं भविष्यद्वक्ताओंका आधार हैं।”
- 41
Now while the Pharisees were gathered together, Jesus asked them a question,
जब फरीसी इकट्ठे थे, तो यीशु ने उनसे पूछा,
- 42
saying, “What do you think of the Christ? Whose son is he?” They said to him, “Of David.”
“मसीह के विषय में तुम क्या समझते हो? वह किसकी सन्तान है?” उन्होंने उससे कहा, “दाऊद की।”
- 43
He said to them, “How then does David in the Spirit call him Lord, saying,
उसने उनसे पूछा, “तो दाऊद आत्मा में होकर उसे प्रभु क्यों कहता है?
- 44
‘The Lord said to my Lord, sit on my right hand, until I make your enemies a footstool for your feet’?
‘प्रभु ने, मेरे प्रभु से कहा, मेरे दाहिने बैठ, जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पाँवों के नीचे की चौकी न कर दूँ।’
- 45
“If then David calls him Lord, how is he his son?”
भला, जब दाऊद उसे प्रभु कहता है, तो वह उसका पुत्र कैसे ठहरा?”
- 46
No one was able to answer him a word, neither did any man dare ask him any more questions from that day forward.
उसके उत्तर में कोई भी एक बात न कह सका। परन्तु उस दिन से किसी को फिर उससे कुछ पूछने का साहस न हुआ।





