Matthew 15
मत्ती 15
- 1
Then Pharisees and scribes came to Jesus from Jerusalem, saying,
तब यरूशलेम से कुछ फरीसी और शास्त्री यीशु के पास आकर कहने लगे,
- 2
“Why do your disciples disobey the tradition of the elders? For they don’t wash their hands when they eat bread.”
“तेरे चेले प्राचीनों की परम्पराओं को क्यों टालते हैं, कि बिना हाथ धोए रोटी खाते हैं?”
- 3
He answered them, “Why do you also disobey the commandment of God because of your tradition?
उसने उनको उत्तर दिया, “तुम भी अपनी परम्पराओं के कारण क्यों परमेश्वर की आज्ञा टालते हो?
- 4
For God commanded, ‘Honor your father and your mother,’ and, ‘He who speaks evil of father or mother, let him be put to death.’
क्योंकि परमेश्वर ने कहा, ‘अपने पिता और अपनी माता का आदर करना’, और ‘जो कोई पिता या माता को बुरा कहे, वह मार डाला जाए।’
- 5
But you say, ‘Whoever may tell his father or his mother, “Whatever help you might otherwise have gotten from me is a gift devoted to God,”
पर तुम कहते हो, कि यदि कोई अपने पिता या माता से कहे, ‘जो कुछ तुझे मुझसे लाभ पहुँच सकता था, वह परमेश्वर को भेंट चढ़ाया जा चुका’
- 6
he shall not honor his father or mother.’ You have made the commandment of God void because of your tradition.
तो वह अपने पिता का आदर न करे, इस प्रकार तुम ने अपनी परम्परा के कारण परमेश्वर का वचन टाल दिया।
- 7
You hypocrites! Well did Isaiah prophesy of you, saying,
हे कपटियों, यशायाह ने तुम्हारे विषय में यह भविष्यद्वाणी ठीक ही की है:
- 8
‘These people draw near to me with their mouth, and honor me with their lips; but their heart is far from me.
‘ये लोग होठों से तो मेरा आदर करते हैं, पर उनका मन मुझसे दूर रहता है।
- 9
And they worship me in vain, teaching as doctrine rules made by men.’”
और ये व्यर्थ मेरी उपासना करते हैं, क्योंकि मनुष्य की विधियों को धर्मोपदेश करके सिखाते हैं।’”
- 10
He summoned the multitude, and said to them, “Hear, and understand.
और उसने लोगों को अपने पास बुलाकर उनसे कहा, “सुनो, और समझो।
- 11
That which enters into the mouth doesn’t defile the man; but that which proceeds out of the mouth, this defiles the man.”
जो मुँह में जाता है, वह मनुष्य को अशुद्ध नहीं करता, पर जो मुँह से निकलता है, वही मनुष्य को अशुद्ध करता है।”
- 12
Then the disciples came and said to him, “Do you know that the Pharisees were offended when they heard this saying?”
तब चेलों ने आकर उससे कहा, “क्या तू जानता है कि फरीसियों ने यह वचन सुनकर ठोकर खाई?”
- 13
But he answered, “Every plant which my heavenly Father didn’t plant will be uprooted.
उसने उत्तर दिया, “हर पौधा जो मेरे स्वर्गीय पिता ने नहीं लगाया, उखाड़ा जाएगा।
- 14
Leave them alone. They are blind guides of the blind. If the blind guide the blind, both will fall into a pit.”
उनको जाने दो; वे अंधे मार्ग दिखानेवाले हैं और अंधा यदि अंधे को मार्ग दिखाए, तो दोनों गड्ढे में गिर पड़ेंगे।”
- 15
Peter answered him, “Explain the parable to us.”
यह सुनकर पतरस ने उससे कहा, “यह दृष्टान्त हमें समझा दे।”
- 16
So Jesus said, “Do you also still not understand?
उसने कहा, “क्या तुम भी अब तक नासमझ हो?
- 17
Don’t you understand that whatever goes into the mouth passes into the belly and then out of the body?
क्या तुम नहीं समझते, कि जो कुछ मुँह में जाता, वह पेट में पड़ता है, और शौच से निकल जाता है?
- 18
But the things which proceed out of the mouth come out of the heart, and they defile the man.
पर जो कुछ मुँह से निकलता है, वह मन से निकलता है, और वही मनुष्य को अशुद्ध करता है।
- 19
For out of the heart come evil thoughts, murders, adulteries, sexual sins, thefts, false testimony, and blasphemies.
क्योंकि बुरे विचार, हत्या, परस्त्रीगमन, व्यभिचार, चोरी, झूठी गवाही और निन्दा मन ही से निकलती है।
- 20
These are the things which defile the man; but to eat with unwashed hands doesn’t defile the man.”
यही हैं जो मनुष्य को अशुद्ध करती हैं, परन्तु हाथ बिना धोए भोजन करना मनुष्य को अशुद्ध नहीं करता।”
- 21
Jesus went out from there and withdrew into the region of Tyre and Sidon.
यीशु वहाँ से निकलकर, सोर और सीदोन के देशों की ओर चला गया।
- 22
Behold, a Canaanite woman came out from those borders and cried, saying, “Have mercy on me, Lord, you son of David! My daughter is severely possessed by a demon!”
और देखो, उस प्रदेश से एक कनानी स्त्री निकली, और चिल्लाकर कहने लगी, “हे प्रभु! दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर, मेरी बेटी को दुष्टात्मा बहुत सता रहा है।”
- 23
But he answered her not a word. His disciples came and begged him, saying, “Send her away; for she cries after us.”
पर उसने उसे कुछ उत्तर न दिया, और उसके चेलों ने आकर उससे विनती करके कहा, “इसे विदा कर; क्योंकि वह हमारे पीछे चिल्लाती आती है।”
- 24
But he answered, “I wasn’t sent to anyone but the lost sheep of the house of Israel.”
उसने उत्तर दिया, “इस्राएल के घराने की खोई हुई भेड़ों को छोड़ मैं किसी के पास नहीं भेजा गया।”
- 25
But she came and worshiped him, saying, “Lord, help me.”
पर वह आई, और उसे प्रणाम करके कहने लगी, “हे प्रभु, मेरी सहायता कर।”
- 26
But he answered, “It is not appropriate to take the children’s bread and throw it to the dogs.”
उसने उत्तर दिया, “बच्चों कीरोटी लेकर कुत्तों के आगे डालना अच्छा नहीं।”
- 27
But she said, “Yes, Lord, but even the dogs eat the crumbs which fall from their masters’ table.”
उसने कहा, “सत्य है प्रभु, पर कुत्ते भी वह चूर चार खाते हैं, जो उनके स्वामियों की मेज से गिरते हैं।”
- 28
Then Jesus answered her, “Woman, great is your faith! Be it done to you even as you desire.” And her daughter was healed from that hour.
इस पर यीशु ने उसको उत्तर देकर कहा, “हे स्त्री, तेरा विश्वास बड़ा है; जैसा तू चाहती है, तेरे लिये वैसा ही हो” और उसकी बेटी उसी समय चंगी हो गई।
- 29
Jesus departed from there and came near to the sea of Galilee; and he went up on the mountain and sat there.
यीशु वहाँ से चलकर, गलील की झील के पास आया, और पहाड़ पर चढ़कर वहाँ बैठ गया।
- 30
Great multitudes came to him, having with them the lame, blind, mute, maimed, and many others, and they put them down at his feet. He healed them,
और भीड़ पर भीड़ उसके पास आई, वे अपने साथ लँगड़ों, अंधों, गूँगों, टुण्डों, और बहुतों को लेकर उसके पास आए; और उन्हें उसके पाँवों पर डाल दिया, और उसने उन्हें चंगा किया।
- 31
so that the multitude wondered when they saw the mute speaking, the injured healed, the lame walking, and the blind seeing—and they glorified the God of Israel.
अतः जब लोगों ने देखा, कि गूँगे बोलते और टुण्डे चंगे होते और लँगड़े चलते और अंधे देखते हैं, तो अचम्भा करके इस्राएल के परमेश्वर की बड़ाई की।
- 32
Jesus summoned his disciples and said, “I have compassion on the multitude, because they have continued with me now three days and have nothing to eat. I don’t want to send them away fasting, or they might faint on the way.”
यीशु ने अपने चेलों को बुलाकर कहा, “मुझे इस भीड़ पर तरस आता है; क्योंकि वे तीन दिन से मेरे साथ हैं और उनके पास कुछ खाने को नहीं; और मैं उन्हें भूखा विदा करना नहीं चाहता; कहीं ऐसा न हो कि मार्ग में थककर गिर जाएँ।”
- 33
The disciples said to him, “Where could we get so many loaves in a deserted place as to satisfy so great a multitude?”
चेलों ने उससे कहा, “हमें इस निर्जन स्थान में कहाँ से इतनी रोटी मिलेगी कि हम इतनी बड़ी भीड़ को तृप्त करें?”
- 34
Jesus said to them, “How many loaves do you have?” They said, “Seven, and a few small fish.”
यीशु ने उनसे पूछा, “तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?” उन्होंने कहा, “सात और थोड़ी सी छोटी मछलियाँ।”
- 35
He commanded the multitude to sit down on the ground;
तब उसने लोगों को भूमि पर बैठने की आज्ञा दी।
- 36
and he took the seven loaves and the fish. He gave thanks and broke them, and gave to the disciples, and the disciples to the multitudes.
और उन सात रोटियों और मछलियों को ले धन्यवाद करके तोड़ा और अपने चेलों को देता गया, और चेले लोगों को।
- 37
They all ate and were filled. They took up seven baskets full of the broken pieces that were left over.
इस प्रकार सब खाकर तृप्त हो गए और बचे हुए टुकड़ों से भरे हुए सात टोकरे उठाए।
- 38
Those who ate were four thousand men, in addition to women and children.
और खानेवाले स्त्रियों और बालकों को छोड़ चार हजार पुरुष थे।
- 39
Then he sent away the multitudes, got into the boat, and came into the borders of Magdala.
तब वह भीड़ को विदा करके नाव पर चढ़ गया, और मगदन क्षेत्र में आया।





