Next service: Sunday 9:00 AM English · 10:00 AM Bilingual · Chandigarh 4:00 PM
Light of the World

Galatians 6

गलातियों 6

  1. 1

    Brothers, even if a man is caught in some fault, you who are spiritual must restore such a one in a spirit of gentleness, looking to yourself so that you also aren’t tempted.

    हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा जाए, तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को सम्भालो, और अपनी भी देख-रेख करो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो।

  2. 2

    Bear one another’s burdens, and so fulfill the law of Christ.

    तुम एक दूसरे के भार उठाओ, और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो।

  3. 3

    For if a man thinks himself to be something when he is nothing, he deceives himself.

    क्योंकि यदि कोई कुछ न होने पर भी अपने आपको कुछ समझता है, तो अपने आपको धोखा देता है।

  4. 4

    But let each man examine his own work, and then he will have reason to boast in himself, and not in someone else.

    पर हर एक अपने ही काम को जाँच ले, और तब दूसरे के विषय में नहीं परन्तु अपने ही विषय में उसको घमण्ड करने का अवसर होगा।

  5. 5

    For each man will bear his own burden.

    क्योंकि हर एक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा।

  6. 6

    But let him who is taught in the word share all good things with him who teaches.

    जो वचन की शिक्षा पाता है, वह सब अच्छी वस्तुओं में सिखानेवाले को भागी करे।

  7. 7

    Don’t be deceived. God is not mocked, for whatever a man sows, that he will also reap.

    धोखा न खाओ, परमेश्वर उपहास में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा।

  8. 8

    For he who sows to his own flesh will from the flesh reap corruption. But he who sows to the Spirit will from the Spirit reap eternal life.

    क्योंकि जो अपने शरीर के लिये बोता है, वह शरीर के द्वारा विनाश की कटनी काटेगा; और जो आत्मा के लिये बोता है, वह आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा।

  9. 9

    Let’s not be weary in doing good, for we will reap in due season if we don’t give up.

    हम भले काम करने में साहस न छोड़ें, क्योंकि यदि हम ढीले न हों, तो ठीक समय पर कटनी काटेंगे।

  10. 10

    So then, as we have opportunity, let’s do what is good toward all men, and especially toward those who are of the household of the faith.

    इसलिए जहाँ तक अवसर मिले हम सब के साथ भलाई करें; विशेष करके विश्वासी भाइयों के साथ।

  11. 11

    See with what large letters I write to you with my own hand.

    देखो, मैंने कैसे बड़े-बड़े अक्षरों में तुम को अपने हाथ से लिखा है।

  12. 12

    As many as desire to make a good impression in the flesh compel you to be circumcised, just so they may not be persecuted for the cross of Christ.

    जितने लोग शारीरिक दिखावा चाहते हैं वे तुम्हारे खतना करवाने के लिये दबाव देते हैं, केवल इसलिए कि वे मसीह के क्रूस के कारण सताए न जाएँ।

  13. 13

    For even they who receive circumcision don’t keep the law themselves, but they desire to have you circumcised, so that they may boast in your flesh.

    क्योंकि खतना करानेवाले आप तो, व्यवस्था पर नहीं चलते, पर तुम्हारा खतना कराना इसलिए चाहते हैं, कि तुम्हारी शारीरिक दशा पर घमण्ड करें।

  14. 14

    But far be it from me to boast except in the cross of our Lord Jesus Christ, through which the world has been crucified to me, and I to the world.

    पर ऐसा न हो, कि मैं और किसी बात का घमण्ड करूँ, केवल हमारे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस का जिसके द्वारा संसार मेरी दृष्टि में और मैं संसार की दृष्टि में क्रूस पर चढ़ाया गया हूँ।

  15. 15

    For in Christ Jesus neither is circumcision anything, nor uncircumcision, but a new creation.

    क्योंकि न खतना, और न खतनारहित कुछ है, परन्तु नई सृष्टि महत्त्वपूर्ण है।

  16. 16

    As many as walk by this rule, peace and mercy be on them, and on God’s Israel.

    और जितने इस नियम पर चलेंगे उन पर, और परमेश्वर के इस्राएल पर, शान्ति और दया होती रहे।

  17. 17

    From now on, let no one cause me any trouble, for I bear the marks of the Lord Jesus branded on my body.

    आगे को कोई मुझे दुःख न दे, क्योंकि मैं यीशु के दागों को अपनी देह में लिये फिरता हूँ।

  18. 18

    The grace of our Lord Jesus Christ be with your spirit, brothers. Amen.

    हे भाइयों, हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा के साथ रहे। आमीन।