Galatians 5
गलातियों 5
- 1
Stand firm therefore in the liberty by which Christ has made us free, and don’t be entangled again with a yoke of bondage.
मसीह ने स्वतंत्रता के लिये हमें स्वतंत्र किया है; इसलिए इसमें स्थिर रहो, और दासत्व के जूए में फिर से न जुतो।
- 2
Behold, I, Paul, tell you that if you receive circumcision, Christ will profit you nothing.
मैं पौलुस तुम से कहता हूँ, कि यदि खतना कराओगे, तो मसीह से तुम्हें कुछ लाभ न होगा।
- 3
Yes, I testify again to every man who receives circumcision that he is a debtor to do the whole law.
फिर भी मैं हर एक खतना करानेवाले को जताए देता हूँ, कि उसे सारी व्यवस्था माननी पड़ेगी।
- 4
You are alienated from Christ, you who desire to be justified by the law. You have fallen away from grace.
तुम जो व्यवस्था के द्वारा धर्मी ठहरना चाहते हो, मसीह से अलग और अनुग्रह से गिर गए हो।
- 5
For we through the Spirit, by faith wait for the hope of righteousness.
क्योंकि आत्मा के कारण, हम विश्वास से, आशा की हुई धार्मिकता की प्रतीक्षा करते हैं।
- 6
For in Christ Jesus neither circumcision nor uncircumcision amounts to anything, but faith working through love.
और मसीह यीशु में न खतना, न खतनारहित कुछ काम का है, परन्तु केवल विश्वास का जो प्रेम के द्वारा प्रभाव करता है।
- 7
You were running well! Who interfered with you that you should not obey the truth?
तुम तो भली भाँति दौड़ रहे थे, अब किसने तुम्हें रोक दिया, कि सत्य को न मानो।
- 8
This persuasion is not from him who calls you.
ऐसी सीख तुम्हारे बुलानेवाले की ओर से नहीं।
- 9
A little yeast grows through the whole lump.
थोड़ा सा ख़मीर सारे गुँधे हुए आटे को ख़मीर कर डालता है।
- 10
I have confidence toward you in the Lord that you will think no other way. But he who troubles you will bear his judgment, whoever he is.
मैं प्रभु पर तुम्हारे विषय में भरोसा रखता हूँ, कि तुम्हारा कोई दूसरा विचार न होगा; परन्तु जो तुम्हें घबरा देता है, वह कोई क्यों न हो दण्ड पाएगा।
- 11
But I, brothers, if I still preach circumcision, why am I still persecuted? Then the stumbling block of the cross has been removed.
हे भाइयों, यदि मैं अब तक खतना का प्रचार करता हूँ, तो क्यों अब तक सताया जाता हूँ; फिर तो क्रूस की ठोकर जाती रही।
- 12
I wish that those who disturb you would cut themselves off.
भला होता, कि जो तुम्हें डाँवाडोल करते हैं, वे अपना अंग ही काट डालते!
- 13
For you, brothers, were called for freedom. Only don’t use your freedom as an opportunity for the flesh, but through love be servants to one another.
हे भाइयों, तुम स्वतंत्र होने के लिये बुलाए गए हो; परन्तु ऐसा न हो, कि यह स्वतंत्रता शारीरिक कामों के लिये अवसर बने, वरन् प्रेम से एक दूसरे के दास बनो।
- 14
For the whole law is fulfilled in one word, in this: “You shall love your neighbor as yourself.”
क्योंकि सारी व्यवस्था इस एक ही बात में पूरी हो जाती है, “तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।”
- 15
But if you bite and devour one another, be careful that you don’t consume one another.
पर यदि तुम एक दूसरे को दाँत से काटते और फाड़ खाते हो, तो चौकस रहो, कि एक दूसरे का सत्यानाश न कर दो।
- 16
But I say, walk by the Spirit, and you won’t fulfill the lust of the flesh.
पर मैं कहता हूँ, आत्मा के अनुसार चलो, तो तुम शरीर की लालसा किसी रीति से पूरी न करोगे।
- 17
For the flesh lusts against the Spirit, and the Spirit against the flesh; and these are contrary to one another, that you may not do the things that you desire.
क्योंकि शरीर आत्मा के विरोध में और आत्मा शरीर के विरोध में लालसा करता है, और ये एक दूसरे के विरोधी हैं; इसलिए कि जो तुम करना चाहते हो वह न करने पाओ।
- 18
But if you are led by the Spirit, you are not under the law.
और यदि तुम आत्मा के चलाए चलते हो तो व्यवस्था के अधीन न रहे।
- 19
Now the deeds of the flesh are obvious, which are: adultery, sexual immorality, uncleanness, lustfulness,
शरीर के काम तो प्रगट हैं, अर्थात् व्यभिचार, गंदे काम, लुचपन,
- 20
idolatry, sorcery, hatred, strife, jealousies, outbursts of anger, rivalries, divisions, heresies,
मूर्तिपूजा, टोना, बैर, झगड़ा, ईर्ष्या, क्रोध, विरोध, फूट, विधर्म,
- 21
envy, murders, drunkenness, orgies, and things like these; of which I forewarn you, even as I also forewarned you, that those who practice such things will not inherit God’s Kingdom.
डाह, मतवालापन, लीलाक्रीड़ा, और इनके जैसे और-और काम हैं, इनके विषय में मैं तुम को पहले से कह देता हूँ जैसा पहले कह भी चुका हूँ, कि ऐसे-ऐसे काम करनेवाले परमेश्वर के राज्य के वारिस न होंगे।
- 22
But the fruit of the Spirit is love, joy, peace, patience, kindness, goodness, faith,
पर आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, शान्ति, धीरज, और दया, भलाई, विश्वास,
- 23
gentleness, and self-control. Against such things there is no law.
नम्रता, और संयम हैं; ऐसे-ऐसे कामों के विरोध में कोई व्यवस्था नहीं।
- 24
Those who belong to Christ have crucified the flesh with its passions and lusts.
और जो मसीह यीशु के हैं, उन्होंने शरीर को उसकी लालसाओं और अभिलाषाओं समेत क्रूस पर चढ़ा दिया है।
- 25
If we live by the Spirit, let’s also walk by the Spirit.
यदि हम आत्मा के द्वारा जीवित हैं, तो आत्मा के अनुसार चलें भी।
- 26
Let’s not become conceited, provoking one another, and envying one another.
हम घमण्डी होकर न एक दूसरे को छेड़ें, और न एक दूसरे से डाह करें।





