Next service: Sunday 9:00 AM English · 10:00 AM Bilingual · Chandigarh 4:00 PM
Light of the World

Romans 16

रोमियों 16

  1. 1

    I commend to you Phoebe, our sister, who is a servant of the assembly that is at Cenchreae,

    मैं तुम से फीबे के लिए, जो हमारी बहन और किंख्रिया की कलीसिया की सेविका है, विनती करता हूँ।

  2. 2

    that you receive her in the Lord in a way worthy of the saints, and that you assist her in whatever matter she may need from you, for she herself also has been a helper of many, and of my own self.

    कि तुम जैसा कि पवित्र लोगों को चाहिए, उसे प्रभु में ग्रहण करो; और जिस किसी बात में उसको तुम से प्रयोजन हो, उसकी सहायता करो; क्योंकि वह भी बहुतों की वरन् मेरी भी उपकारिणी हुई है।

  3. 3

    Greet Prisca and Aquila, my fellow workers in Christ Jesus,

    प्रिस्का और अक्विला को जो यीशु में मेरे सहकर्मी हैं, नमस्कार।

  4. 4

    who risked their own necks for my life, to whom not only I give thanks, but also all the assemblies of the Gentiles.

    उन्होंने मेरे प्राण के लिये अपना ही सिर दे रखा था और केवल मैं ही नहीं, वरन् अन्यजातियों की सारी कलीसियाएँ भी उनका धन्यवाद करती हैं।

  5. 5

    Greet the assembly that is in their house. Greet Epaenetus, my beloved, who is the first fruits of Achaia to Christ.

    और उस कलीसिया को भी नमस्कार जो उनके घर में है। मेरे प्रिय इपैनितुस को जो मसीह के लिये आसिया का पहला फल है, नमस्कार।

  6. 6

    Greet Mary, who labored much for us.

    मरियम को जिसने तुम्हारे लिये बहुत परिश्रम किया, नमस्कार।

  7. 7

    Greet Andronicus and Junia, my relatives and my fellow prisoners, who are notable among the apostles, who were also in Christ before me.

    अन्द्रुनीकुस और यूनियास को जो मेरे कुटुम्बी हैं, और मेरे साथ कैद हुए थे, और प्रेरितों में नामी हैं, और मुझसे पहले मसीही हुए थे, नमस्कार।

  8. 8

    Greet Amplias, my beloved in the Lord.

    अम्पलियातुस को, जो प्रभु में मेरा प्रिय है, नमस्कार।

  9. 9

    Greet Urbanus, our fellow worker in Christ, and Stachys, my beloved.

    उरबानुस को, जो मसीह में हमारा सहकर्मी है, और मेरे प्रिय इस्तखुस को नमस्कार।

  10. 10

    Greet Apelles, the approved in Christ. Greet those who are of the household of Aristobulus.

    अपिल्लेस को जो मसीह में खरा निकला, नमस्कार। अरिस्तुबुलुस के घराने को नमस्कार।

  11. 11

    Greet Herodion, my kinsman. Greet them of the household of Narcissus, who are in the Lord.

    मेरे कुटुम्बी हेरोदियोन को नमस्कार। नरकिस्सुस के घराने के जो लोग प्रभु में हैं, उनको नमस्कार।

  12. 12

    Greet Tryphaena and Tryphosa, who labor in the Lord. Greet Persis, the beloved, who labored much in the Lord.

    त्रूफैना और त्रूफोसा को जो प्रभु में परिश्रम करती हैं, नमस्कार। प्रिय पिरसिस को जिसने प्रभु में बहुत परिश्रम किया, नमस्कार।

  13. 13

    Greet Rufus, the chosen in the Lord, and his mother and mine.

    रूफुस को जो प्रभु में चुना हुआ है, और उसकी माता को जो मेरी भी है, दोनों को नमस्कार।

  14. 14

    Greet Asyncritus, Phlegon, Hermes, Patrobas, Hermas, and the brothers who are with them.

    असुंक्रितुस और फिलगोन और हिर्मेस, पत्रुबास, हर्मास और उनके साथ के भाइयों को नमस्कार।

  15. 15

    Greet Philologus and Julia, Nereus and his sister, and Olympas, and all the saints who are with them.

    फिलुलुगुस और यूलिया और नेर्युस और उसकी बहन, और उलुम्पास और उनके साथ के सब पवित्र लोगों को नमस्कार।

  16. 16

    Greet one another with a holy kiss. The assemblies of Christ greet you.

    आपस में पवित्र चुम्बन से नमस्कार करो: तुम को मसीह की सारी कलीसियाओं की ओर से नमस्कार।

  17. 17

    Now I beg you, brothers, look out for those who are causing the divisions and occasions of stumbling, contrary to the doctrine which you learned, and turn away from them.

    अब हे भाइयों, मैं तुम से विनती करता हूँ, कि जो लोग उस शिक्षा के विपरीत जो तुम ने पाई है, फूट डालने, और ठोकर खिलाने का कारण होते हैं, उनसे सावधान रहो; और उनसे दूर रहो।

  18. 18

    For those who are such don’t serve our Lord Jesus Christ, but their own belly; and by their smooth and flattering speech they deceive the hearts of the innocent.

    क्योंकि ऐसे लोग हमारे प्रभु मसीह की नहीं, परन्तु अपने पेट की सेवा करते है; और चिकनी चुपड़ी बातों से सीधे सादे मन के लोगों को बहका देते हैं।

  19. 19

    For your obedience has become known to all. I rejoice therefore over you. But I desire to have you wise in that which is good, but innocent in that which is evil.

    तुम्हारे आज्ञा मानने की चर्चा सब लोगों में फैल गई है; इसलिए मैं तुम्हारे विषय में आनन्द करता हूँ; परन्तु मैं यह चाहता हूँ, कि तुम भलाई के लिये बुद्धिमान, परन्तु बुराई के लिये भोले बने रहो।

  20. 20

    And the God of peace will quickly crush Satan under your feet. The grace of our Lord Jesus Christ be with you.

    शान्ति का परमेश्वर शैतान को तुम्हारे पाँवों के नीचे शीघ्र कुचल देगा। हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम पर होता रहे।

  21. 21

    Timothy, my fellow worker, greets you, as do Lucius, Jason, and Sosipater, my relatives.

    तीमुथियुस मेरे सहकर्मी का, और लूकियुस और यासोन और सोसिपत्रुस मेरे कुटुम्बियों का, तुम को नमस्कार।

  22. 22

    I, Tertius, who write the letter, greet you in the Lord.

    मुझ पत्री के लिखनेवाले तिरतियुस का प्रभु में तुम को नमस्कार।

  23. 23

    Gaius, my host and host of the whole assembly, greets you. Erastus, the treasurer of the city, greets you, as does Quartus, the brother.

    गयुस का जो मेरी और कलीसिया का पहुनाई करनेवाला है उसका तुम्हें नमस्कार: इरास्तुस जो नगर का भण्डारी है, और भाई क्वारतुस का, तुम को नमस्कार।

  24. 24

    The grace of our Lord Jesus Christ be with you all! Amen.

    हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम पर होता रहे। आमीन।

  25. 25

    अब जो तुम को मेरे सुसमाचार अर्थात् यीशु मसीह के विषय के प्रचार के अनुसार स्थिर कर सकता है, उस भेद के प्रकाश के अनुसार जो सनातन से छिपा रहा।