Philippians 1
फिलिप्पियों 1
- 1
Paul and Timothy, servants of Jesus Christ, to all the saints in Christ Jesus who are at Philippi, with the overseers and servants:
मसीह यीशु के दास पौलुस और तीमुथियुस की ओर से सब पवित्र लोगों के नाम, जो मसीह यीशु में होकर फिलिप्पी में रहते हैं, अध्यक्षों और सेवकों समेत,
- 2
Grace to you and peace from God our Father and the Lord Jesus Christ.
हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे।
- 3
I thank my God whenever I remember you,
मैं जब जब तुम्हें स्मरण करता हूँ, तब-तब अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ,
- 4
always in every request of mine on behalf of you all, making my requests with joy,
और जब कभी तुम सब के लिये विनती करता हूँ, तो सदा आनन्द के साथ विनती करता हूँ
- 5
for your partnership in furtherance of the Good News from the first day until now;
इसलिए कि तुम पहले दिन से लेकर आज तक सुसमाचार के फैलाने में मेरे सहभागी रहे हो।
- 6
being confident of this very thing, that he who began a good work in you will complete it until the day of Jesus Christ.
मुझे इस बात का भरोसा है कि जिसने तुम में अच्छा काम आरम्भ किया है, वही उसे यीशु मसीह के दिन तक पूरा करेगा।
- 7
It is even right for me to think this way on behalf of all of you, because I have you in my heart, because both in my bonds and in the defense and confirmation of the Good News, you all are partakers with me of grace.
उचित है कि मैं तुम सब के लिये ऐसा ही विचार करूँ, क्योंकि तुम मेरे मन में आ बसे हो, और मेरी कैद में और सुसमाचार के लिये उत्तर और प्रमाण देने में तुम सब मेरे साथ अनुग्रह में सहभागी हो।
- 8
For God is my witness, how I long after all of you in the tender mercies of Christ Jesus.
इसमें परमेश्वर मेरा गवाह है कि मैं मसीह यीशु के समान प्रेम करके तुम सब की लालसा करता हूँ।
- 9
This I pray, that your love may abound yet more and more in knowledge and all discernment,
और मैं यह प्रार्थना करता हूँ, कि तुम्हारा प्रेम, ज्ञान और सब प्रकार के विवेक सहित और भी बढ़ता जाए,
- 10
so that you may approve the things that are excellent, that you may be sincere and without offense to the day of Christ,
यहाँ तक कि तुम उत्तम से उत्तम बातों को प्रिय जानो, और मसीह के दिन तक सच्चे बने रहो, और ठोकर न खाओ;
- 11
being filled with the fruits of righteousness which are through Jesus Christ, to the glory and praise of God.
और उस धार्मिकता के फल से जो यीशु मसीह के द्वारा होते हैं, भरपूर होते जाओ जिससे परमेश्वर की महिमा और स्तुति होती रहे।
- 12
Now I desire to have you know, brothers, that the things which happened to me have turned out rather to the progress of the Good News,
हे भाइयों, मैं चाहता हूँ, कि तुम यह जान लो कि मुझ पर जो बीता है, उससे सुसमाचार ही की उन्नति हुई है।
- 13
so that it became evident to the whole palace guard, and to all the rest, that my bonds are in Christ,
यहाँ तक कि कैसर के राजभवन की सारे सैन्य-दल और शेष सब लोगों में यह प्रगट हो गया है कि मैं मसीह के लिये कैद हूँ,
- 14
and that most of the brothers in the Lord, being confident through my bonds, are more abundantly bold to speak the word of God without fear.
और प्रभु में जो भाई हैं, उनमें से अधिकांश मेरे कैद होने के कारण, साहस बाँधकर, परमेश्वर का वचन बेधड़क सुनाने का और भी साहस करते हैं।
- 15
Some indeed preach Christ even out of envy and strife, and some also out of good will.
कुछ तो डाह और झगड़े के कारण मसीह का प्रचार करते हैं और कुछ भली मनसा से।
- 16
The former insincerely preach Christ from selfish ambition, thinking that they add affliction to my chains;
कई एक तो यह जानकर कि मैं सुसमाचार के लिये उत्तर देने को ठहराया गया हूँ प्रेम से प्रचार करते हैं।
- 17
but the latter out of love, knowing that I am appointed for the defense of the Good News.
और कई एक तो सिधाई से नहीं पर विरोध से मसीह की कथा सुनाते हैं, यह समझकर कि मेरी कैद में मेरे लिये क्लेश उत्पन्न करें।
- 18
What does it matter? Only that in every way, whether in pretense or in truth, Christ is proclaimed. I rejoice in this, yes, and will rejoice.
तो क्या हुआ? केवल यह, कि हर प्रकार से चाहे बहाने से, चाहे सच्चाई से, मसीह की कथा सुनाई जाती है, और मैं इससे आनन्दित हूँ, और आनन्दित रहूँगा भी।
- 19
For I know that this will turn out to my salvation through your prayers and the supply of the Spirit of Jesus Christ,
क्योंकि मैं जानता हूँ कि तुम्हारी विनती के द्वारा, और यीशु मसीह की आत्मा के दान के द्वारा, इसका प्रतिफल, मेरा उद्धार होगा।
- 20
according to my earnest expectation and hope, that I will in no way be disappointed, but with all boldness, as always, now also Christ will be magnified in my body, whether by life or by death.
मैं तो यही हार्दिक लालसा और आशा रखता हूँ कि मैं किसी बात में लज्जित न होऊँ, पर जैसे मेरे प्रबल साहस के कारण मसीह की बड़ाई मेरी देह के द्वारा सदा होती रही है, वैसा ही अब भी हो चाहे मैं जीवित रहूँ या मर जाऊँ।
- 21
For to me to live is Christ, and to die is gain.
क्योंकि मेरे लिये जीवित रहना मसीह है, और मर जाना लाभ है।
- 22
But if I live on in the flesh, this will bring fruit from my work; yet I don’t know what I will choose.
पर यदि शरीर में जीवित रहना ही मेरे काम के लिये लाभदायक है तो मैं नहीं जानता कि किसको चुनूँ।
- 23
But I am hard pressed between the two, having the desire to depart and be with Christ, which is far better.
क्योंकि मैं दोनों के बीच असमंजस में हूँ; जी तो चाहता है कि देह-त्याग के मसीह के पास जा रहूँ, क्योंकि यह बहुत ही अच्छा है,
- 24
Yet to remain in the flesh is more needful for your sake.
परन्तु शरीर में रहना तुम्हारे कारण और भी आवश्यक है।
- 25
Having this confidence, I know that I will remain, yes, and remain with you all for your progress and joy in the faith,
और इसलिए कि मुझे इसका भरोसा है। अतः मैं जानता हूँ कि मैं जीवित रहूँगा, वरन् तुम सब के साथ रहूँगा, जिससे तुम विश्वास में दृढ़ होते जाओ और उसमें आनन्दित रहो;
- 26
that your boasting may abound in Christ Jesus in me through my presence with you again.
और जो घमण्ड तुम मेरे विषय में करते हो, वह मेरे फिर तुम्हारे पास आने से मसीह यीशु में अधिक बढ़ जाए।
- 27
Only let your way of life be worthy of the Good News of Christ, that whether I come and see you or am absent, I may hear of your state, that you stand firm in one spirit, with one soul striving for the faith of the Good News;
केवल इतना करो कि तुम्हारा चाल-चलन मसीह के सुसमाचार के योग्य हो कि चाहे मैं आकर तुम्हें देखूँ, चाहे न भी आऊँ, तुम्हारे विषय में यह सुनूँ कि तुम एक ही आत्मा में स्थिर हो, और एक चित्त होकर सुसमाचार के विश्वास के लिये परिश्रम करते रहते हो।
- 28
and in nothing frightened by the adversaries, which is for them a proof of destruction, but to you of salvation, and that from God.
और किसी बात में विरोधियों से भय नहीं खाते। यह उनके लिये विनाश का स्पष्ट चिन्ह है, परन्तु तुम्हारे लिये उद्धार का, और यह परमेश्वर की ओर से है।
- 29
Because it has been granted to you on behalf of Christ, not only to believe in him, but also to suffer on his behalf,
क्योंकि मसीह के कारण तुम पर यह अनुग्रह हुआ कि न केवल उस पर विश्वास करो पर उसके लिये दुःख भी उठाओ,
- 30
having the same conflict which you saw in me and now hear is in me.
और तुम्हें वैसा ही परिश्रम करना है, जैसा तुम ने मुझे करते देखा है, और अब भी सुनते हो कि मैं वैसा ही करता हूँ।





