Next service: Sunday 9:00 AM English · 10:00 AM Bilingual · Chandigarh 4:00 PM
Light of the World

Mark 4

मरकुस 4

  1. 1

    Again he began to teach by the seaside. A great multitude was gathered to him, so that he entered into a boat in the sea and sat down. All the multitude were on the land by the sea.

    यीशु फिर झील के किनारे उपदेश देने लगा: और ऐसी बड़ी भीड़ उसके पास इकट्ठी हो गई, कि वह झील में एक नाव पर चढ़कर बैठ गया, और सारी भीड़ भूमि पर झील के किनारे खड़ी रही।

  2. 2

    He taught them many things in parables, and told them in his teaching,

    और वह उन्हें दृष्टान्तों में बहुत सारी बातें सिखाने लगा, और अपने उपदेश में उनसे कहा,

  3. 3

    “Listen! Behold, the farmer went out to sow.

    “सुनो! देखो, एक बोनेवाला, बीज बोने के लिये निकला।

  4. 4

    As he sowed, some seed fell by the road, and the birds came and devoured it.

    और बोते समय कुछ तो मार्ग के किनारे गिरा और पक्षियों ने आकर उसे चुग लिया।

  5. 5

    Others fell on the rocky ground, where it had little soil, and immediately it sprang up, because it had no depth of soil.

    और कुछ पत्थरीली भूमि पर गिरा जहाँ उसको बहुत मिट्टी न मिली, और नरम मिट्टी मिलने के कारण जल्द उग आया।

  6. 6

    When the sun had risen, it was scorched; and because it had no root, it withered away.

    और जब सूर्य निकला, तो जल गया, और जड़ न पकड़ने के कारण सूख गया।

  7. 7

    Others fell among the thorns, and the thorns grew up and choked it, and it yielded no fruit.

    और कुछ तो झाड़ियों में गिरा, और झाड़ियों ने बढ़कर उसे दबा दिया, और वह फल न लाया।

  8. 8

    Others fell into the good ground and yielded fruit, growing up and increasing. Some produced thirty times, some sixty times, and some one hundred times as much.”

    परन्तु कुछ अच्छी भूमि पर गिरा; और वह उगा, और बढ़कर फलवन्त हुआ; और कोई तीस गुणा, कोई साठ गुणा और कोई सौ गुणा फल लाया।”

  9. 9

    He said, “Whoever has ears to hear, let him hear.”

    और उसने कहा, “जिसके पास सुनने के लिये कान हों वह सुन ले।”

  10. 10

    When he was alone, those who were around him with the twelve asked him about the parables.

    जब वह अकेला रह गया, तो उसके साथियों ने उन बारह समेत उससे इन दृष्टान्तों के विषय में पूछा।

  11. 11

    He said to them, “To you is given the mystery of God’s Kingdom, but to those who are outside, all things are done in parables,

    उसने उनसे कहा, “तुम को तो परमेश्वर के राज्य के भेद की समझ दी गई है, परन्तु बाहरवालों के लिये सब बातें दृष्टान्तों में होती हैं।

  12. 12

    that ‘seeing they may see and not perceive, and hearing they may hear and not understand, lest perhaps they should turn again, and their sins should be forgiven them.’”

    इसलिए कि वे देखते हुए देखें और उन्हें दिखाई न पड़े और सुनते हुए सुनें भी और न समझें; ऐसा न हो कि वे फिरें, और क्षमा किए जाएँ।”

  13. 13

    He said to them, “Don’t you understand this parable? How will you understand all of the parables?

    फिर उसने उनसे कहा, “क्या तुम यह दृष्टान्त नहीं समझते? तो फिर और सब दृष्टान्तों को कैसे समझोगे?

  14. 14

    The farmer sows the word.

    बोनेवालावचनबोता है।

  15. 15

    The ones by the road are the ones where the word is sown; and when they have heard, immediately Satan comes and takes away the word which has been sown in them.

    जो मार्ग के किनारे के हैं जहाँ वचन बोया जाता है, ये वे हैं, कि जब उन्होंने सुना, तो शैतान तुरन्त आकर वचन को जो उनमें बोया गया था, उठा ले जाता है।

  16. 16

    These in the same way are those who are sown on the rocky places, who, when they have heard the word, immediately receive it with joy.

    और वैसे ही जो पत्थरीली भूमि पर बोए जाते हैं, ये वे हैं, कि जो वचन को सुनकर तुरन्त आनन्द से ग्रहण कर लेते हैं।

  17. 17

    They have no root in themselves, but are short-lived. When oppression or persecution arises because of the word, immediately they stumble.

    परन्तु अपने भीतर जड़ न रखने के कारण वे थोड़े ही दिनों के लिये रहते हैं; इसके बाद जब वचन के कारण उन पर क्लेश या उपद्रव होता है, तो वे तुरन्त ठोकर खाते हैं।

  18. 18

    Others are those who are sown among the thorns. These are those who have heard the word,

    और जो झाड़ियों में बोए गए ये वे हैं जिन्होंने वचन सुना,

  19. 19

    and the cares of this age, and the deceitfulness of riches, and the lusts of other things entering in choke the word, and it becomes unfruitful.

    और संसार की चिन्ता, और धन का धोखा, और वस्तुओं का लोभ उनमें समाकर वचन को दबा देता है और वह निष्फल रह जाता है।

  20. 20

    Those which were sown on the good ground are those who hear the word, accept it, and bear fruit, some thirty times, some sixty times, and some one hundred times.”

    और जो अच्छी भूमि में बोए गए, ये वे हैं, जो वचन सुनकर ग्रहण करते और फल लाते हैं, कोई तीस गुणा, कोई साठ गुणा, और कोई सौ गुणा।”

  21. 21

    He said to them, “Is a lamp brought to be put under a basket or under a bed? Isn’t it put on a stand?

    और उसने उनसे कहा, “क्या दीये को इसलिए लाते हैं कि पैमाने या खाट के नीचे रखा जाए? क्या इसलिए नहीं, कि दीवट पर रखा जाए?

  22. 22

    For there is nothing hidden except that it should be made known, neither was anything made secret but that it should come to light.

    क्योंकि कोई वस्तु छिपी नहीं, परन्तु इसलिए कि प्रगट हो जाए; और न कुछ गुप्त है, पर इसलिए कि प्रगट हो जाए।

  23. 23

    If any man has ears to hear, let him hear.”

    यदि किसी के सुनने के कान हों, तो सुन ले।”

  24. 24

    He said to them, “Take heed what you hear. With whatever measure you measure, it will be measured to you; and more will be given to you who hear.

    फिर उसने उनसे कहा, “चौकस रहो, कि क्या सुनते हो? जिस नाप से तुम नापते हो उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा, और तुम को अधिक दिया जाएगा।

  25. 25

    For whoever has, to him more will be given; and he who doesn’t have, even that which he has will be taken away from him.”

    क्योंकि जिसके पास है, उसको दिया जाएगा; परन्तु जिसके पास नहीं है उससे वह भी जो उसके पास है; ले लिया जाएगा।”

  26. 26

    He said, “God’s Kingdom is as if a man should cast seed on the earth,

    फिर उसने कहा, “परमेश्वर का राज्य ऐसा है, जैसे कोई मनुष्य भूमि पर बीज छींटे,

  27. 27

    and should sleep and rise night and day, and the seed should spring up and grow, though he doesn’t know how.

    और रात को सोए, और दिन को जागे और वह बीज ऐसे उगें और बढ़े कि वह न जाने।

  28. 28

    For the earth bears fruit by itself: first the blade, then the ear, then the full grain in the ear.

    पृथ्वी आप से आप फल लाती है पहले अंकुर, तब बालें, और तब बालों में तैयार दाना।

  29. 29

    But when the fruit is ripe, immediately he puts in the sickle, because the harvest has come.”

    परन्तु जब दाना पक जाता है, तब वह तुरन्त हँसिया लगाता है, क्योंकि कटनी आ पहुँची है।”

  30. 30

    He said, “How will we liken God’s Kingdom? Or with what parable will we illustrate it?

    फिर उसने कहा, “हम परमेश्वर के राज्य की उपमा किस से दें, और किस दृष्टान्त से उसका वर्णन करें?

  31. 31

    It’s like a grain of mustard seed, which, when it is sown in the earth, though it is less than all the seeds that are on the earth,

    वह राई के दाने के समान हैं; कि जब भूमि में बोया जाता है तो भूमि के सब बीजों से छोटा होता है।

  32. 32

    yet when it is sown, grows up and becomes greater than all the herbs, and puts out great branches, so that the birds of the sky can lodge under its shadow.”

    परन्तु जब बोया गया, तो उगकर सब साग-पात से बड़ा हो जाता है, और उसकी ऐसी बड़ी डालियाँ निकलती हैं, कि आकाश के पक्षी उसकी छाया में बसेरा कर सकते हैं।”

  33. 33

    With many such parables he spoke the word to them, as they were able to hear it.

    और वह उन्हें इस प्रकार के बहुत से दृष्टान्त दे देकर उनकी समझ के अनुसार वचन सुनाता था।

  34. 34

    Without a parable he didn’t speak to them; but privately to his own disciples he explained everything.

    और बिना दृष्टान्त कहे उनसे कुछ भी नहीं कहता था; परन्तु एकान्त में वह अपने निज चेलों को सब बातों का अर्थ बताता था।

  35. 35

    On that day, when evening had come, he said to them, “Let’s go over to the other side.”

    उसी दिन जब साँझ हुई, तो उसने चेलों से कहा, “आओ, हम पार चलें।”

  36. 36

    Leaving the multitude, they took him with them, even as he was, in the boat. Other small boats were also with him.

    और वे भीड़ को छोड़कर जैसा वह था, वैसा ही उसे नाव पर साथ ले चले; और उसके साथ, और भी नावें थीं।

  37. 37

    A big wind storm arose, and the waves beat into the boat, so much that the boat was already filled.

    तब बड़ी आँधी आई, और लहरें नाव पर यहाँ तक लगीं, कि वह अब पानी से भरी जाती थी।

  38. 38

    He himself was in the stern, asleep on the cushion; and they woke him up and asked him, “Teacher, don’t you care that we are dying?”

    और वह आप पिछले भाग में गद्दी पर सो रहा था; तब उन्होंने उसे जगाकर उससे कहा, “हे गुरु, क्या तुझे चिन्ता नहीं, कि हम नाश हुए जाते हैं?”

  39. 39

    He awoke and rebuked the wind, and said to the sea, “Peace! Be still!” The wind ceased and there was a great calm.

    तब उसने उठकर आँधी को डाँटा, और पानी से कहा, “शान्त रह, थम जा!” और आँधी थम गई और बड़ा चैन हो गया।

  40. 40

    He said to them, “Why are you so afraid? How is it that you have no faith?”

    और उनसे कहा, “तुम क्यों डरते हो? क्या तुम्हें अब तक विश्वास नहीं?”

  41. 41

    They were greatly afraid and said to one another, “Who then is this, that even the wind and the sea obey him?”

    और वे बहुत ही डर गए और आपस में बोले, “यह कौन है, कि आँधी और पानी भी उसकी आज्ञा मानते हैं?”