Luke 24
लूका 24
- 1
But on the first day of the week, at early dawn, they and some others came to the tomb, bringing the spices which they had prepared.
परन्तु सप्ताह के पहले दिन बड़े भोर को वे उन सुगन्धित वस्तुओं को जो उन्होंने तैयार की थी, लेकर कब्र पर आईं।
- 2
They found the stone rolled away from the tomb.
और उन्होंने पत्थर को कब्र पर से लुढ़का हुआ पाया,
- 3
They entered in, and didn’t find the Lord Jesus’ body.
और भीतर जाकर प्रभु यीशु का शव न पाया।
- 4
While they were greatly perplexed about this, behold, two men stood by them in dazzling clothing.
जब वे इस बात से भौचक्की हो रही थीं तब, दो पुरुष झलकते वस्त्र पहने हुए उनके पास आ खड़े हुए।
- 5
Becoming terrified, they bowed their faces down to the earth. The men said to them, “Why do you seek the living among the dead?
जब वे डर गईं, और धरती की ओर मुँह झुकाए रहीं; तो उन्होंने उनसे कहा, “तुम जीविते को मरे हुओं में क्यों ढूँढ़ती हो?
- 6
He isn’t here, but is risen. Remember what he told you when he was still in Galilee,
वह यहाँ नहीं, परन्तु जी उठा है। स्मरण करो कि उसने गलील में रहते हुए तुम से कहा था,
- 7
saying that the Son of Man must be delivered up into the hands of sinful men and be crucified, and the third day rise again?”
‘अवश्य है, कि मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथ में पकड़वाया जाए, और क्रूस पर चढ़ाया जाए, और तीसरे दिन जी उठे।’”
- 8
They remembered his words,
तब उसकी बातें उनको स्मरण आईं,
- 9
returned from the tomb, and told all these things to the eleven and to all the rest.
और कब्र से लौटकर उन्होंने उन ग्यारहों को, और अन्य सब को, ये सब बातें कह सुनाई।
- 10
Now they were Mary Magdalene, Joanna, and Mary the mother of James. The other women with them told these things to the apostles.
जिन्होंने प्रेरितों से ये बातें कहीं, वे मरियम मगदलीनी और योअन्ना और याकूब की माता मरियम और उनके साथ की अन्य स्त्रियाँ भी थीं।
- 11
These words seemed to them to be nonsense, and they didn’t believe them.
परन्तु उनकी बातें उन्हें कहानी के समान लगी और उन्होंने उन पर विश्वास नहीं किया।
- 12
But Peter got up and ran to the tomb. Stooping and looking in, he saw the strips of linen lying by themselves, and he departed to his home, wondering what had happened.
तब पतरस उठकर कब्र पर दौड़ा गया, और झुककर केवल कपड़े पड़े देखे, और जो हुआ था, उससे अचम्भा करता हुआ, अपने घर चला गया।
- 13
Behold, two of them were going that very day to a village named Emmaus, which was sixty stadia from Jerusalem.
उसी दिन उनमें से दो जन इम्माऊस नामक एक गाँव को जा रहे थे, जो यरूशलेम से कोई सात मील की दूरी पर था।
- 14
They talked with each other about all of these things which had happened.
और वे इन सब बातों पर जो हुईं थीं, आपस में बातचीत करते जा रहे थे।
- 15
While they talked and questioned together, Jesus himself came near, and went with them.
और जब वे आपस में बातचीत और पूछताछ कर रहे थे, तो यीशु आप पास आकर उनके साथ हो लिया।
- 16
But their eyes were kept from recognizing him.
परन्तु उनकी आँखें ऐसी बन्द कर दी गईं थी, कि उसे पहचान न सके।
- 17
He said to them, “What are you talking about as you walk, and are sad?”
उसने उनसे पूछा, “ये क्या बातें हैं, जो तुम चलते-चलते आपस में करते हो?” वे उदास से खड़े रह गए।
- 18
One of them, named Cleopas, answered him, “Are you the only stranger in Jerusalem who doesn’t know the things which have happened there in these days?”
यह सुनकर, उनमें से क्लियुपास नामक एक व्यक्ति ने कहा, “क्या तू यरूशलेम में अकेला परदेशी है; जो नहीं जानता, कि इन दिनों में उसमें क्या-क्या हुआ है?”
- 19
He said to them, “What things?” They said to him, “The things concerning Jesus the Nazarene, who was a prophet mighty in deed and word before God and all the people;
उसने उनसे पूछा, “कौन सी बातें?” उन्होंने उससे कहा, “यीशु नासरी के विषय में जो परमेश्वर और सब लोगों के निकट काम और वचन में सामर्थी भविष्यद्वक्ता था।
- 20
and how the chief priests and our rulers delivered him up to be condemned to death, and crucified him.
और प्रधान याजकों और हमारे सरदारों ने उसे पकड़वा दिया, कि उस पर मृत्यु की आज्ञा दी जाए; और उसे क्रूस पर चढ़वाया।
- 21
But we were hoping that it was he who would redeem Israel. Yes, and besides all this, it is now the third day since these things happened.
परन्तु हमें आशा थी, कि यही इस्राएल को छुटकारा देगा, और इन सब बातों के सिवाय इस घटना को हुए तीसरा दिन है।
- 22
Also, certain women of our company amazed us, having arrived early at the tomb;
और हम में से कई स्त्रियों ने भी हमें आश्चर्य में डाल दिया है, जो भोर को कब्र पर गई थीं।
- 23
and when they didn’t find his body, they came saying that they had also seen a vision of angels, who said that he was alive.
और जब उसका शव न पाया, तो यह कहती हुई आईं, कि हमने स्वर्गदूतों का दर्शन पाया, जिन्होंने कहा कि वह जीवित है।
- 24
Some of us went to the tomb and found it just like the women had said, but they didn’t see him.”
तब हमारे साथियों में से कई एक कब्र पर गए, और जैसा स्त्रियों ने कहा था, वैसा ही पाया; परन्तु उसको न देखा।”
- 25
He said to them, “Foolish people, and slow of heart to believe in all that the prophets have spoken!
तब उसने उनसे कहा, “हे निर्बुद्धियों, और भविष्यद्वक्ताओं की सब बातों पर विश्वास करने में मन्दमतियों!
- 26
Didn’t the Christ have to suffer these things and to enter into his glory?”
क्या अवश्य न था, कि मसीह ये दुःख उठाकर अपनी महिमा में प्रवेश करे?”
- 27
Beginning from Moses and from all the prophets, he explained to them in all the Scriptures the things concerning himself.
तब उसने मूसा से और सब भविष्यद्वक्ताओं से आरम्भ करके सारे पवित्रशास्त्रों में से, अपने विषय में की बातों का अर्थ, उन्हें समझा दिया।
- 28
They came near to the village where they were going, and he acted like he would go further.
इतने में वे उस गाँव के पास पहुँचे, जहाँ वे जा रहे थे, और उसके ढंग से ऐसा जान पड़ा, कि वह आगे बढ़ना चाहता है।
- 29
They urged him, saying, “Stay with us, for it is almost evening, and the day is almost over.” He went in to stay with them.
परन्तु उन्होंने यह कहकर उसे रोका, “हमारे साथ रह; क्योंकि संध्या हो चली है और दिन अब बहुत ढल गया है।” तब वह उनके साथ रहने के लिये भीतर गया।
- 30
When he had sat down at the table with them, he took the bread and gave thanks. Breaking it, he gave it to them.
जब वह उनके साथ भोजन करने बैठा, तो उसने रोटी लेकर धन्यवाद किया, और उसे तोड़कर उनको देने लगा।
- 31
Their eyes were opened and they recognized him; then he vanished out of their sight.
तब उनकी आँखें खुल गईं; और उन्होंने उसे पहचान लिया, और वह उनकी आँखों से छिप गया।
- 32
They said to one another, “Weren’t our hearts burning within us while he spoke to us along the way, and while he opened the Scriptures to us?”
उन्होंने आपस में कहा, “जब वह मार्ग में हम से बातें करता था, और पवित्रशास्त्र का अर्थ हमें समझाता था, तो क्या हमारे मन में उत्तेजना न उत्पन्न हुई?”
- 33
They rose up that very hour, returned to Jerusalem, and found the eleven gathered together, and those who were with them,
वे उसी घड़ी उठकर यरूशलेम को लौट गए, और उन ग्यारहों और उनके साथियों को इकट्ठे पाया।
- 34
saying, “The Lord is risen indeed, and has appeared to Simon!”
वे कहते थे, “प्रभु सचमुच जी उठा है, और शमौन को दिखाई दिया है।”
- 35
They related the things that happened along the way, and how he was recognized by them in the breaking of the bread.
तब उन्होंने मार्ग की बातें उन्हें बता दीं और यह भी कि उन्होंने उसे रोटी तोड़ते समय कैसे पहचाना।
- 36
As they said these things, Jesus himself stood among them, and said to them, “Peace be to you.”
वे ये बातें कह ही रहे थे, कि वह आप ही उनके बीच में आ खड़ा हुआ; और उनसे कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।”
- 37
But they were terrified and filled with fear, and supposed that they had seen a spirit.
परन्तु वे घबरा गए, और डर गए, और समझे, कि हम किसी भूत को देख रहे हैं।
- 38
He said to them, “Why are you troubled? Why do doubts arise in your hearts?
उसने उनसे कहा, “क्यों घबराते हो? और तुम्हारे मन में क्यों सन्देह उठते हैं?
- 39
See my hands and my feet, that it is truly me. Touch me and see, for a spirit doesn’t have flesh and bones, as you see that I have.”
मेरे हाथ और मेरे पाँव को देखो, कि मैं वहीं हूँ; मुझे छूकर देखो; क्योंकि आत्मा के हड्डी माँस नहीं होता जैसा मुझ में देखते हो।”
- 40
When he had said this, he showed them his hands and his feet.
यह कहकर उसने उन्हें अपने हाथ पाँव दिखाए।
- 41
While they still didn’t believe for joy, and wondered, he said to them, “Do you have anything here to eat?”
जब आनन्द के मारे उनको विश्वास नहीं हो रहा था, और आश्चर्य करते थे, तो उसने उनसे पूछा, “क्या यहाँ तुम्हारे पास कुछ भोजन है?”
- 42
They gave him a piece of a broiled fish and some honeycomb.
उन्होंने उसे भुनी मछली का टुकड़ा दिया।
- 43
He took them, and ate in front of them.
उसने लेकर उनके सामने खाया।
- 44
He said to them, “This is what I told you while I was still with you, that all things which are written in the law of Moses, the prophets, and the psalms concerning me must be fulfilled.”
फिर उसने उनसे कहा, “ये मेरी वे बातें हैं, जो मैंने तुम्हारे साथ रहते हुए, तुम से कही थीं, कि अवश्य है, कि जितनी बातें मूसा की व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं और भजनों की पुस्तकों में, मेरे विषय में लिखी हैं, सब पूरी हों।”
- 45
Then he opened their minds, that they might understand the Scriptures.
तब उसने पवित्रशास्त्र समझने के लिये उनकी समझ खोल दी।
- 46
He said to them, “Thus it is written, and thus it was necessary for the Christ to suffer and to rise from the dead the third day,
और उनसे कहा, “यह लिखा है कि मसीह दुःख उठाएगा, और तीसरे दिन मरे हुओं में से जी उठेगा,
- 47
and that repentance and remission of sins should be preached in his name to all the nations, beginning at Jerusalem.
और यरूशलेम से लेकर सब जातियों में मन फिराव का और पापों की क्षमा का प्रचार, उसी के नाम से किया जाएगा।
- 48
You are witnesses of these things.
तुम इन सब बातें के गवाह हो।
- 49
Behold, I send out the promise of my Father on you. But wait in the city of Jerusalem until you are clothed with power from on high.”
और जिसकी प्रतिज्ञा मेरे पिता ने की है, मैं उसको तुम पर उतारूँगा और जब तक स्वर्ग से सामर्थ्य न पाओ, तब तक तुम इसी नगर में ठहरे रहो।”
- 50
He led them out as far as Bethany, and he lifted up his hands and blessed them.
तब वह उन्हें बैतनिय्याह तक बाहर ले गया, और अपने हाथ उठाकर उन्हें आशीष दी;
- 51
While he blessed them, he withdrew from them and was carried up into heaven.
और उन्हें आशीष देते हुए वह उनसे अलग हो गया और स्वर्ग पर उठा लिया गया।
- 52
They worshiped him and returned to Jerusalem with great joy,
और वे उसको दण्डवत् करके बड़े आनन्द से यरूशलेम को लौट गए।
- 53
and were continually in the temple, praising and blessing God. Amen.
और वे लगातार मन्दिर में उपस्थित होकर परमेश्वर की स्तुति किया करते थे।





