Joshua 19
यहोशू 19
- 1
The second lot came out for Simeon, even for the tribe of the children of Simeon according to their families. Their inheritance was in the middle of the inheritance of the children of Judah.
दूसरी चिट्ठी शिमोन के नाम पर, अर्थात् शिमोनियों के कुलों के अनुसार उनके गोत्र के नाम पर निकली; और उनका भाग यहूदियों के भाग के बीच में ठहरा।
- 2
They had for their inheritance Beersheba (or Sheba), Moladah,
उनके भाग में ये नगर हैं, अर्थात् बेर्शेबा, शेबा, मोलादा,
- 3
Hazar Shual, Balah, Ezem,
हसर्शूआल, बाला, एसेम,
- 4
Eltolad, Bethul, Hormah,
एलतोलद, बतूल, होर्मा,
- 5
Ziklag, Beth Marcaboth, Hazar Susah,
सिकलग, बेत्मर्काबोत, हसर्शूसा,
- 6
Beth Lebaoth, and Sharuhen; thirteen cities with their villages;
बेतलबाओत, और शारूहेन; ये तेरह नगर और इनके गाँव उन्हें मिले।
- 7
Ain, Rimmon, Ether, and Ashan; four cities with their villages;
फिर ऐन, रिम्मोन, एतेर, और आशान, ये चार नगर गाँवों समेत;
- 8
and all the villages that were around these cities to Baalath Beer, Ramah of the South. This is the inheritance of the tribe of the children of Simeon according to their families.
और बालत्बेर जो दक्षिण देश का रामाह भी कहलाता है, वहाँ तक इन नगरों के चारों ओर के सब गाँव भी उन्हें मिले। शिमोनियों के गोत्र का भाग उनके कुलों के अनुसार यही ठहरा।
- 9
Out of the part of the children of Judah was the inheritance of the children of Simeon; for the portion of the children of Judah was too much for them. Therefore the children of Simeon had inheritance in the middle of their inheritance.
शिमोनियों का भाग तो यहूदियों के अंश में से दिया गया; क्योंकि यहूदियों का भाग उनके लिये बहुत था, इस कारण शिमोनियों का भाग उन्हीं के भाग के बीच ठहरा।
- 10
The third lot came up for the children of Zebulun according to their families. The border of their inheritance was to Sarid.
तीसरी चिट्ठी जबूलूनियों के कुलों के अनुसार उनके नाम पर निकली। और उनके भाग की सीमा सारीद तक पहुँची;
- 11
Their border went up westward, even to Maralah, and reached to Dabbesheth. It reached to the brook that is before Jokneam.
और उनकी सीमा पश्चिम की ओर मरला को चढ़कर दब्बेशेत को पहुँची; और योकनाम के सामने के नाले तक पहुँच गई;
- 12
It turned from Sarid eastward toward the sunrise to the border of Chisloth Tabor. It went out to Daberath, and went up to Japhia.
फिर सारीद से वह सूर्योदय की ओर मुड़कर किसलोत्ताबोर की सीमा तक पहुँची, और वहाँ से बढ़ते-बढ़ते दाबरात में निकली, और यापी की ओर जा निकली;
- 13
From there it passed along eastward to Gath Hepher, to Ethkazin; and it went out at Rimmon which stretches to Neah.
वहाँ से वह पूर्व की ओर आगे बढ़कर गथेपेर और इत्कासीन को गई, और उस रिम्मोन में निकली जो नेआ तक फैला हुआ है;
- 14
The border turned around it on the north to Hannathon; and it ended at the valley of Iphtah El;
वहाँ से वह सीमा उसके उत्तर की ओर से मुड़कर हन्नातोन पर पहुँची, और यिप्तहेल की तराई में जा निकली;
- 15
Kattath, Nahalal, Shimron, Idalah, and Bethlehem: twelve cities with their villages.
कत्तात, नहलाल, शिम्रोन, यिदला, और बैतलहम; ये बारह नगर उनके गाँवों समेत उसी भाग के ठहरे।
- 16
This is the inheritance of the children of Zebulun according to their families, these cities with their villages.
जबूलूनियों का भाग उनके कुलों के अनुसार यही ठहरा; और उसमें अपने-अपने गाँवों समेत ये ही नगर हैं।
- 17
The fourth lot came out for Issachar, even for the children of Issachar according to their families.
चौथी चिट्ठी इस्साकारियों के कुलों के अनुसार उनके नाम पर निकली।
- 18
Their border was to Jezreel, Chesulloth, Shunem,
और उनकी सीमा यिज्रेल, कसुल्लोत, शूनेम
- 19
Hapharaim, Shion, Anaharath,
हपारैम, शीओन, अनाहरत,
- 20
Rabbith, Kishion, Ebez,
रब्बीत, किश्योन, एबेस,
- 21
Remeth, Engannim, En Haddah, and Beth Pazzez.
रेमेत, एनगन्नीम, एनहद्दा, और बेत्पस्सेस तक पहुँची।
- 22
The border reached to Tabor, Shahazumah, and Beth Shemesh. Their border ended at the Jordan: sixteen cities with their villages.
फिर वह सीमा ताबोर, शहसूमा और बेतशेमेश तक पहुँची, और उनकी सीमा यरदन नदी पर जा निकली; इस प्रकार उनको सोलह नगर अपने-अपने गाँवों समेत मिले।
- 23
This is the inheritance of the tribe of the children of Issachar according to their families, the cities with their villages.
कुलों के अनुसार इस्साकारियों के गोत्र का भाग नगरों और गाँवों समेत यही ठहरा।
- 24
The fifth lot came out for the tribe of the children of Asher according to their families.
पाँचवीं चिट्ठी आशेरियों के गोत्र के कुलों के अनुसार उनके नाम पर निकली।
- 25
Their border was Helkath, Hali, Beten, Achshaph,
उनकी सीमा में हेल्कात, हली, बेतेन, अक्षाप,
- 26
Allammelech, Amad, Mishal. It reached to Carmel westward, and to Shihorlibnath.
अलाम्मेल्लेक, अमाद, और मिशाल थे; और वह पश्चिम की ओर कर्मेल तक और शीहोर्लिब्नात तक पहुँची;
- 27
It turned toward the sunrise to Beth Dagon, and reached to Zebulun, and to the valley of Iphtah El northward to Beth Emek and Neiel. It went out to Cabul on the left hand,
फिर वह सूर्योदय की ओर मुड़कर बेतदागोन को गई, और जबूलून के भाग तक, और यिप्तहेल की तराई में उत्तर की ओर होकर बेतेमेक और नीएल तक पहुँची और उत्तर की ओर जाकर काबूल पर निकली,
- 28
and Ebron, Rehob, Hammon, and Kanah, even to great Sidon.
और वह एब्रोन, रहोब, हम्मोन, और काना से होकर बड़े सीदोन को पहुँची;
- 29
The border turned to Ramah, to the fortified city of Tyre; and the border turned to Hosah. It ended at the sea by the region of Achzib;
वहाँ से वह सीमा मुड़कर रामाह से होते हुए सोर नामक गढ़वाले नगर तक चली गई; फिर सीमा होसा की ओर मुड़कर और अकजीब के पास के देश में होकर समुद्र पर निकली,
- 30
Ummah also, and Aphek, and Rehob: twenty-two cities with their villages.
उम्मा, अपेक, और रहोब भी उनके भाग में ठहरे; इस प्रकार बाईस नगर अपने-अपने गाँवों समेत उनको मिले।
- 31
This is the inheritance of the tribe of the children of Asher according to their families, these cities with their villages.
कुलों के अनुसार आशेरियों के गोत्र का भाग नगरों और गाँवों समेत यही ठहरा।
- 32
The sixth lot came out for the children of Naphtali, even for the children of Naphtali according to their families.
छठवीं चिट्ठी नप्तालियों के कुलों के अनुसार उनके नाम पर निकली।
- 33
Their border was from Heleph, from the oak in Zaanannim, Adami-nekeb, and Jabneel, to Lakkum. It ended at the Jordan.
और उनकी सीमा हेलेप से, और सानन्नीम के बांज वृक्ष से, अदामीनेकेब और यब्नेल से होकर, और लक्कूम को जाकर यरदन पर निकली;
- 34
The border turned westward to Aznoth Tabor, and went out from there to Hukkok. It reached to Zebulun on the south, and reached to Asher on the west, and to Judah at the Jordan toward the sunrise.
वहाँ से वह सीमा पश्चिम की ओर मुड़कर अजनोत्ताबोर को गई, और वहाँ से हुक्कोक को गई, और दक्षिण, और जबूलून के भाग तक, और पश्चिम की ओर आशेर के भाग तक, और सूर्योदय की ओर यहूदा के भाग के पास की यरदन नदी पर पहुँची।
- 35
The fortified cities were Ziddim, Zer, Hammath, Rakkath, Chinnereth,
और उनके गढ़वाले नगर ये हैं, अर्थात् सिद्दीम, सेर, हम्मत, रक्कत, किन्नेरेत,
- 36
Adamah, Ramah, Hazor,
अदामा, रामाह, हासोर,
- 37
Kedesh, Edrei, En Hazor,
केदेश, एद्रेई, एन्हासोर,
- 38
Iron, Migdal El, Horem, Beth Anath, and Beth Shemesh; nineteen cities with their villages.
यिरोन, मिगदलेल, होरेम, बेतनात, और बेतशेमेश; ये उन्नीस नगर गाँवों समेत उनको मिले।
- 39
This is the inheritance of the tribe of the children of Naphtali according to their families, the cities with their villages.
कुलों के अनुसार नप्तालियों के गोत्र का भाग नगरों और उनके गाँवों समेत यही ठहरा।
- 40
The seventh lot came out for the tribe of the children of Dan according to their families.
सातवीं चिट्ठी कुलों के अनुसार दान के गोत्र के नाम पर निकली।
- 41
The border of their inheritance was Zorah, Eshtaol, Irshemesh,
और उनके भाग की सीमा में सोरा, एश्ताओल, ईरशेमेश,
- 42
Shaalabbin, Aijalon, Ithlah,
शालब्बीन, अय्यालोन, यितला,
- 43
Elon, Timnah, Ekron,
एलोन, तिम्नाह, एक्रोन,
- 44
Eltekeh, Gibbethon, Baalath,
एलतके, गिब्बतोन, बालात,
- 45
Jehud, Bene Berak, Gath Rimmon,
यहूद, बनेबराक, गत्रिम्मोन,
- 46
Me Jarkon, and Rakkon, with the border opposite Joppa.
मेयर्कोन, और रक्कोन ठहरे, और याफा के सामने की सीमा भी उनकी थी।
- 47
The border of the children of Dan went out beyond them; for the children of Dan went up and fought against Leshem, and took it, and struck it with the edge of the sword, and possessed it, and lived therein, and called Leshem, Dan, after the name of Dan their forefather.
और दानियों का भाग इससे अधिक हो गया, अर्थात् दानी लेशेम पर चढ़कर उससे लड़े, और उसे लेकर तलवार से मार डाला, और उसको अपने अधिकार में करके उसमें बस गए, और अपने मूलपुरुष के नाम पर लेशेम का नाम दान रखा।
- 48
This is the inheritance of the tribe of the children of Dan according to their families, these cities with their villages.
कुलों के अनुसार दान के गोत्र का भाग नगरों और गाँवों समेत यही ठहरा।
- 49
So they finished distributing the land for inheritance by its borders. The children of Israel gave an inheritance to Joshua the son of Nun among them.
जब देश का बाँटा जाना सीमाओं के अनुसार पूरा हो गया, तब इस्राएलियों ने नून के पुत्र यहोशू को भी अपने बीच में एक भाग दिया।
- 50
According to the LORD’s commandment, they gave him the city which he asked, even Timnathserah in the hill country of Ephraim; and he built the city, and lived there.
यहोवा के कहने के अनुसार उन्होंने उसको उसका माँगा हुआ नगर दिया, यह एप्रैम के पहाड़ी देश में का तिम्नत्सेरह है; और वह उस नगर को बसाकर उसमें रहने लगा।
- 51
These are the inheritances, which Eleazar the priest, Joshua the son of Nun, and the heads of the fathers’ houses of the tribes of the children of Israel, distributed for inheritance by lot in Shiloh before the LORD, at the door of the Tent of Meeting. So they finished dividing the land.
जो-जो भाग एलीआजर याजक, और नून के पुत्र यहोशू, और इस्राएलियों के गोत्रों के घरानों के पूर्वजों के मुख्य-मुख्य पुरुषों ने शीलो में, मिलापवाले तम्बू के द्वार पर, यहोवा के सामने चिट्ठी डाल डालके बाँट दिए वे ये ही हैं। इस प्रकार उन्होंने देश विभाजन का काम पूरा किया।





