Isaiah 1
यशायाह 1
- 1
The vision of Isaiah the son of Amoz, which he saw concerning Judah and Jerusalem, in the days of Uzziah, Jotham, Ahaz, and Hezekiah, kings of Judah.
आमोस के पुत्र यशायाह का दर्शन, जिसको उसने यहूदा और यरूशलेम के विषय में उज्जियाह, योताम, आहाज, और हिजकिय्याह नामक यहूदा के राजाओं के दिनों में पाया।
- 2
Hear, heavens, and listen, earth; for the LORD has spoken: “I have nourished and brought up children and they have rebelled against me.
हे स्वर्ग सुन, और हे पृथ्वी कान लगा; क्योंकि यहोवा कहता है: “मैंने बाल-बच्चों का पालन-पोषण किया, और उनको बढ़ाया भी, परन्तु उन्होंने मुझसे बलवा किया।
- 3
The ox knows his owner, and the donkey his master’s crib; but Israel doesn’t know. My people don’t consider.”
बैल तो अपने मालिक को और गदहा अपने स्वामी की चरनी को पहचानता है, परन्तु इस्राएल मुझे नहीं जानता, मेरी प्रजा विचार नहीं करती।”
- 4
Ah sinful nation, a people loaded with iniquity, offspring of evildoers, children who deal corruptly! They have forsaken the LORD. They have despised the Holy One of Israel. They are estranged and backward.
हाय, यह जाति पाप से कैसी भरी है! यह समाज अधर्म से कैसा लदा हुआ है! इस वंश के लोग कैसे कुकर्मी हैं, ये बाल-बच्चे कैसे बिगड़े हुए हैं! उन्होंने यहोवा को छोड़ दिया, उन्होंने इस्राएल के पवित्र को तुच्छ जाना है! वे पराए बनकर दूर हो गए हैं।
- 5
Why should you be beaten more, that you revolt more and more? The whole head is sick, and the whole heart faint.
तुम बलवा कर करके क्यों अधिक मार खाना चाहते हो? तुम्हारा सिर घावों से भर गया, और तुम्हारा हृदय दुःख से भरा है।
- 6
From the sole of the foot even to the head there is no soundness in it, but wounds, welts, and open sores. They haven’t been closed, bandaged, or soothed with oil.
पाँव से सिर तक कहीं भी कुछ आरोग्यता नहीं, केवल चोट और कोड़े की मार के चिन्ह और सड़े हुए घाव हैं जो न दबाये गए, न बाँधे गए, न तेल लगाकर नरमाये गए हैं।
- 7
Your country is desolate. Your cities are burned with fire. Strangers devour your land in your presence and it is desolate, as overthrown by strangers.
तुम्हारा देश उजड़ा पड़ा है, तुम्हारे नगर भस्म हो गए हैं; तुम्हारे खेतों को परदेशी लोग तुम्हारे देखते ही निगल रहे हैं; वह परदेशियों से नाश किए हुए देश के समान उजाड़ है।
- 8
The daughter of Zion is left like a shelter in a vineyard, like a hut in a field of melons, like a besieged city.
और सिय्योन की बेटी दाख की बारी में की झोपड़ी के समान छोड़ दी गई है, या ककड़ी के खेत में के मचान या घिरे हुए नगर के समान अकेली खड़ी है।
- 9
Unless the LORD of Armies had left to us a very small remnant, we would have been as Sodom. We would have been like Gomorrah.
यदि सेनाओं का यहोवा हमारे थोड़े से लोगों को न बचा रखता, तो हम सदोम के समान हो जाते, और गमोरा के समान ठहरते।
- 10
Hear the LORD’s word, you rulers of Sodom! Listen to the law of our God, you people of Gomorrah!
हे सदोम के न्यायियों, यहोवा का वचन सुनो! हे गमोरा की प्रजा, हमारे परमेश्वर की व्यवस्था पर कान लगा।
- 11
“What are the multitude of your sacrifices to me?”, says the LORD. “I have had enough of the burnt offerings of rams and the fat of fed animals. I don’t delight in the blood of bulls, or of lambs, or of male goats.
यहोवा यह कहता है, “तुम्हारे बहुत से मेलबलि मेरे किस काम के हैं? मैं तो मेढ़ों के होमबलियों से और पाले हुए पशुओं की चर्बी से अघा गया हूँ; मैं बछड़ों या भेड़ के बच्चों या बकरों के लहू से प्रसन्न नहीं होता।
- 12
When you come to appear before me, who has required this at your hand, to trample my courts?
तुम जब अपने मुँह मुझे दिखाने के लिये आते हो, तब यह कौन चाहता है कि तुम मेरे आँगनों को पाँव से रौंदो?
- 13
Bring no more vain offerings. Incense is an abomination to me. New moons, Sabbaths, and convocations— I can’t stand evil assemblies.
व्यर्थ अन्नबलि फिर मत लाओ; धूप से मुझे घृणा है। नये चाँद और विश्रामदिन का मानना, और सभाओं का प्रचार करना, यह मुझे बुरा लगता है। महासभा के साथ ही साथ अनर्थ काम करना मुझसे सहा नहीं जाता।
- 14
My soul hates your New Moons and your appointed feasts. They are a burden to me. I am weary of bearing them.
तुम्हारे नये चाँदों और नियत पर्वों के मानने से मैं जी से बैर रखता हूँ; वे सब मुझे बोझ से जान पड़ते हैं, मैं उनको सहते-सहते थक गया हूँ।
- 15
When you spread out your hands, I will hide my eyes from you. Yes, when you make many prayers, I will not hear. Your hands are full of blood.
जब तुम मेरी ओर हाथ फैलाओ, तब मैं तुम से मुख फेर लूँगा; तुम कितनी ही प्रार्थना क्यों न करो, तो भी मैं तुम्हारी न सुनूँगा; क्योंकि तुम्हारे हाथ खून से भरे हैं।
- 16
Wash yourselves. Make yourself clean. Put away the evil of your doings from before my eyes. Cease to do evil.
अपने को धोकर पवित्र करो: मेरी आँखों के सामने से अपने बुरे कामों को दूर करो; भविष्य में बुराई करना छोड़ दो,
- 17
Learn to do well. Seek justice. Relieve the oppressed. Defend the fatherless. Plead for the widow.”
भलाई करना सीखो; यत्न से न्याय करो, उपद्रवी को सुधारो; अनाथ का न्याय चुकाओ, विधवा का मुकद्दमा लड़ो।”
- 18
“Come now, and let’s reason together,” says the LORD: “Though your sins are as scarlet, they shall be as white as snow. Though they are red like crimson, they shall be as wool.
यहोवा कहता है, “आओ, हम आपस में वाद-विवाद करें: तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तो भी वे हिम के समान उजले हो जाएँगे; और चाहे अर्गवानी रंग के हों, तो भी वे ऊन के समान श्वेत हो जाएँगे।
- 19
If you are willing and obedient, you will eat the good of the land;
यदि तुम आज्ञाकारी होकर मेरी मानो,
- 20
but if you refuse and rebel, you will be devoured with the sword; for the LORD’s mouth has spoken it.”
तो इस देश के उत्तम से उत्तम पदार्थ खाओगे; और यदि तुम न मानो और बलवा करो, तो तलवार से मारे जाओगे; यहोवा का यही वचन है।”
- 21
How the faithful city has become a prostitute! She was full of justice. Righteousness lodged in her, but now there are murderers.
जो नगरी विश्वासयोग्य थी वह कैसे व्यभिचारिणी हो गई! वह न्याय से भरी थी और उसमें धार्मिकता पाया जाता था, परन्तु अब उसमें हत्यारे ही पाए जाते हैं।
- 22
Your silver has become dross, your wine mixed with water.
तेरी चाँदी धातु का मैल हो गई, तेरे दाखमधु में पानी मिल गया है।
- 23
Your princes are rebellious and companions of thieves. Everyone loves bribes and follows after rewards. They don’t defend the fatherless, neither does the cause of the widow come to them.
तेरे हाकिम हठीले और चोरों से मिले हैं। वे सब के सब घूस खानेवाले और भेंट के लालची हैं। वे अनाथ का न्याय नहीं करते, और न विधवा का मुकद्दमा अपने पास आने देते हैं।
- 24
Therefore the Lord, GOD of Armies, the Mighty One of Israel, says: “Ah, I will get relief from my adversaries, and avenge myself on my enemies.
इस कारण प्रभु सेनाओं के यहोवा, इस्राएल के शक्तिमान की यह वाणी है: “सुनो, मैं अपने शत्रुओं को दूर करके शान्ति पाऊँगा, और अपने बैरियों से बदला लूँगा।
- 25
I will turn my hand on you, thoroughly purge away your dross, and will take away all your tin.
मैं तुम पर हाथ बढ़ाकर तुम्हारा धातु का मैल पूरी रीति से भस्म करूँगा और तुम्हारी मिलावट पूरी रीति से दूर करूँगा।
- 26
I will restore your judges as at the first, and your counselors as at the beginning. Afterward you shall be called ‘The city of righteousness, a faithful town.’
मैं तुम में पहले के समान न्यायी और आदिकाल के समान मंत्री फिर नियुक्त करूँगा। उसके बाद तू धर्मपुरी और विश्वासयोग्य नगरी कहलाएगी।”
- 27
Zion shall be redeemed with justice, and her converts with righteousness.
सिय्योन न्याय के द्वारा, और जो उसमें फिरेंगे वे धार्मिकता के द्वारा छुड़ा लिए जाएँगे।
- 28
But the destruction of transgressors and sinners shall be together, and those who forsake the LORD shall be consumed.
परन्तु बलवाइयों और पापियों का एक संग नाश होगा, और जिन्होंने यहोवा को त्यागा है, उनका अन्त हो जाएगा।
- 29
For they shall be ashamed of the oaks which you have desired, and you shall be confounded for the gardens that you have chosen.
क्योंकि जिन बांजवृक्षों से तुम प्रीति रखते थे, उनसे वे लज्जित होंगे, और जिन बारियों से तुम प्रसन्न रहते थे, उनके कारण तुम्हारे मुँह काले होंगे।
- 30
For you shall be as an oak whose leaf fades, and as a garden that has no water.
क्योंकि तुम पत्ते मुर्झाए हुए बांज वृक्ष के, और बिना जल की बारी के समान हो जाओगे।
- 31
The strong will be like tinder, and his work like a spark. They will both burn together, and no one will quench them.”
बलवान तो सन और उसका काम चिंगारी बनेगा, और दोनों एक साथ जलेंगे, और कोई बुझानेवाला न होगा।





