Hebrews 3
इब्रानियों 3
- 1
Therefore, holy brothers, partakers of a heavenly calling, consider the Apostle and High Priest of our confession: Jesus,
इसलिए, हे पवित्र भाइयों, तुम जो स्वर्गीय बुलाहट में भागी हो, उस प्रेरित और महायाजक यीशु पर जिसे हम अंगीकार करते हैं ध्यान करो।
- 2
who was faithful to him who appointed him, as also Moses was in all his house.
जो अपने नियुक्त करनेवाले के लिये विश्वासयोग्य था, जैसा मूसा भी परमेश्वर के सारे घर में था।
- 3
For he has been counted worthy of more glory than Moses, because he who built the house has more honor than the house.
क्योंकि यीशु मूसा से इतना बढ़कर महिमा के योग्य समझा गया है, जितना कि घर का बनानेवाला घर से बढ़कर आदर रखता है।
- 4
For every house is built by someone; but he who built all things is God.
क्योंकि हर एक घर का कोई न कोई बनानेवाला होता है, पर जिसने सब कुछ बनाया वह परमेश्वर है।
- 5
Moses indeed was faithful in all his house as a servant, for a testimony of those things which were afterward to be spoken,
मूसा तो परमेश्वर के सारे घर में सेवक के समान विश्वासयोग्य रहा, कि जिन बातों का वर्णन होनेवाला था, उनकी गवाही दे।
- 6
but Christ is faithful as a Son over his house. We are his house, if we hold fast our confidence and the glorying of our hope firm to the end.
पर मसीह पुत्र के समान परमेश्वर के घर का अधिकारी है, और उसका घर हम हैं, यदि हम साहस पर, और अपनी आशा के गर्व पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें।
- 7
Therefore, even as the Holy Spirit says, “Today if you will hear his voice,
इसलिए जैसा पवित्र आत्मा कहता है, “यदि आज तुम उसका शब्द सुनो,
- 8
don’t harden your hearts as in the rebellion, in the day of the trial in the wilderness,
तो अपने मन को कठोर न करो, जैसा कि क्रोध दिलाने के समय और परीक्षा के दिन जंगल में किया था।
- 9
where your fathers tested me and tried me, and saw my deeds for forty years.
जहाँ तुम्हारे पूर्वजों ने मुझे जाँचकर परखा और चालीस वर्ष तक मेरे काम देखे।
- 10
Therefore I was displeased with that generation, and said, ‘They always err in their heart, but they didn’t know my ways.’
इस कारण मैं उस समय के लोगों से क्रोधित रहा, और कहा, ‘इनके मन सदा भटकते रहते हैं, और इन्होंने मेरे मार्गों को नहीं पहचाना।’
- 11
As I swore in my wrath, ‘They will not enter into my rest.’”
तब मैंने क्रोध में आकर शपथ खाई, ‘वे मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाएँगे।’”
- 12
Beware, brothers, lest perhaps there might be in any one of you an evil heart of unbelief, in falling away from the living God;
हे भाइयों, चौकस रहो, कि तुम में ऐसा बुरा और अविश्वासी मन न हो, जो जीविते परमेश्वर से दूर हटा ले जाए।
- 13
but exhort one another day by day, so long as it is called “today”, lest any one of you be hardened by the deceitfulness of sin.
वरन् जिस दिन तक आज का दिन कहा जाता है, हर दिन एक दूसरे को समझाते रहो, ऐसा न हो, कि तुम में से कोई जन पाप के छल में आकर कठोर हो जाए।
- 14
For we have become partakers of Christ, if we hold the beginning of our confidence firm to the end,
क्योंकि हम मसीह के भागीदार हुए हैं, यदि हम अपने प्रथम भरोसे पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें।
- 15
while it is said, “Today if you will hear his voice, don’t harden your hearts, as in the rebellion.”
जैसा कहा जाता है, “यदि आज तुम उसका शब्द सुनो, तो अपने मनों को कठोर न करो, जैसा कि क्रोध दिलाने के समय किया था।”
- 16
For who, when they heard, rebelled? Wasn’t it all those who came out of Egypt led by Moses?
भला किन लोगों ने सुनकर भी क्रोध दिलाया? क्या उन सब ने नहीं जो मूसा के द्वारा मिस्र से निकले थे?
- 17
With whom was he displeased forty years? Wasn’t it with those who sinned, whose bodies fell in the wilderness?
और वह चालीस वर्ष तक किन लोगों से क्रोधित रहा? क्या उन्हीं से नहीं, जिन्होंने पाप किया, और उनके शव जंगल में पड़े रहे?
- 18
To whom did he swear that they wouldn’t enter into his rest, but to those who were disobedient?
और उसने किन से शपथ खाई, कि तुम मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाओगे: केवल उनसे जिन्होंने आज्ञा न मानी?
- 19
We see that they weren’t able to enter in because of unbelief.
इस प्रकार हम देखते हैं, कि वे अविश्वास के कारण प्रवेश न कर सके।





