Next service: Sunday 9:00 AM English · 10:00 AM Bilingual · Chandigarh 4:00 PM
Light of the World

Genesis 10

उत्पत्ति 10

  1. 1

    Now this is the history of the generations of the sons of Noah and of Shem, Ham, and Japheth. Sons were born to them after the flood.

    नूह के पुत्र शेम, हाम और येपेत थे; उनके पुत्र जल-प्रलय के पश्चात् उत्पन्न हुए: उनकी वंशावली यह है।

  2. 2

    The sons of Japheth were: Gomer, Magog, Madai, Javan, Tubal, Meshech, and Tiras.

    येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास हुए।

  3. 3

    The sons of Gomer were: Ashkenaz, Riphath, and Togarmah.

    और गोमेर के पुत्र: अश्कनज, रीपत और तोगर्मा हुए।

  4. 4

    The sons of Javan were: Elishah, Tarshish, Kittim, and Dodanim.

    और यावान के वंश में एलीशा और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए।

  5. 5

    Of these were the islands of the nations divided in their lands, everyone after his language, after their families, in their nations.

    इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बँट गए कि वे भिन्न-भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग-अलग हो गए।

  6. 6

    The sons of Ham were: Cush, Mizraim, Put, and Canaan.

    फिर हाम के पुत्र: कूश, मिस्र, पूत और कनान हुए।

  7. 7

    The sons of Cush were: Seba, Havilah, Sabtah, Raamah, and Sabteca. The sons of Raamah were: Sheba and Dedan.

    और कूश के पुत्र सबा, हवीला, सबता, रामाह, और सब्तका हुए। और रामाह के पुत्र शेबा और ददान हुए।

  8. 8

    Cush became the father of Nimrod. He began to be a mighty one on the earth.

    कूश के वंश में निम्रोद भी हुआ; पृथ्वी पर पहला वीर वही हुआ है।

  9. 9

    He was a mighty hunter before the LORD. Therefore it is said, “like Nimrod, a mighty hunter before the LORD”.

    वही यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला ठहरा, इससे यह कहावत चली है; “निम्रोद के समान यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला।”

  10. 10

    The beginning of his kingdom was Babel, Erech, Accad, and Calneh, in the land of Shinar.

    उसके राज्य का आरम्भ शिनार देश में बाबेल, एरेख, अक्कद, और कलने से हुआ।

  11. 11

    Out of that land he went into Assyria, and built Nineveh, Rehoboth Ir, Calah,

    उस देश से वह निकलकर अश्शूर को गया, और नीनवे, रहोबोतीर और कालह को,

  12. 12

    and Resen between Nineveh and the great city Calah.

    और नीनवे और कालह के बीच जो रेसेन है, उसे भी बसाया; बड़ा नगर यही है।

  13. 13

    Mizraim became the father of Ludim, Anamim, Lehabim, Naphtuhim,

    मिस्र के वंश में लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही,

  14. 14

    Pathrusim, Casluhim (which the Philistines descended from), and Caphtorim.

    और पत्रूसी, कसलूही, और कप्तोरी लोग हुए, कसलूहियों में से तो पलिश्ती लोग निकले।

  15. 15

    Canaan became the father of Sidon (his firstborn), Heth,

    कनान के वंश में उसका ज्येष्ठ पुत्र सीदोन, तब हित्त,

  16. 16

    the Jebusites, the Amorites, the Girgashites,

    यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,

  17. 17

    the Hivites, the Arkites, the Sinites,

    हिब्बी, अर्की, सीनी,

  18. 18

    the Arvadites, the Zemarites, and the Hamathites. Afterward the families of the Canaanites were spread abroad.

    अर्वदी, समारी, और हमाती लोग भी हुए; फिर कनानियों के कुल भी फैल गए।

  19. 19

    The border of the Canaanites was from Sidon—as you go toward Gerar—to Gaza—as you go toward Sodom, Gomorrah, Admah, and Zeboiim—to Lasha.

    और कनानियों की सीमा सीदोन से लेकर गरार के मार्ग से होकर गाज़ा तक और फिर सदोम और गमोरा और अदमा और सबोयीम के मार्ग से होकर लाशा तक हुआ।

  20. 20

    These are the sons of Ham, after their families, according to their languages, in their lands and their nations.

    हाम के वंश में ये ही हुए; और ये भिन्न-भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों, और जातियों के अनुसार अलग-अलग हो गए।

  21. 21

    Children were also born to Shem (the elder brother of Japheth), the father of all the children of Eber.

    फिर शेम, जो सब एबेरवंशियों का मूलपुरुष हुआ, और जो येपेत का ज्येष्ठ भाई था, उसके भी पुत्र उत्पन्न हुए।

  22. 22

    The sons of Shem were: Elam, Asshur, Arpachshad, Lud, and Aram.

    शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद और अराम हुए।

  23. 23

    The sons of Aram were: Uz, Hul, Gether, and Mash.

    अराम के पुत्र: ऊस, हूल, गेतेर और मश हुए।

  24. 24

    Arpachshad became the father of Shelah. Shelah became the father of Eber.

    और अर्पक्षद ने शेलह को, और शेलह ने एबेर को जन्म दिया।

  25. 25

    To Eber were born two sons. The name of the one was Peleg, for in his days the earth was divided. His brother’s name was Joktan.

    और एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए, एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बँट गई, और उसके भाई का नाम योक्तान था।

  26. 26

    Joktan became the father of Almodad, Sheleph, Hazarmaveth, Jerah,

    और योक्तान ने अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह,

  27. 27

    Hadoram, Uzal, Diklah,

    हदोराम, ऊजाल, दिक्ला,

  28. 28

    Obal, Abimael, Sheba,

    ओबाल, अबीमाएल, शेबा,

  29. 29

    Ophir, Havilah, and Jobab. All these were the sons of Joktan.

    ओपीर, हवीला, और योबाब को जन्म दिया: ये ही सब योक्तान के पुत्र हुए।

  30. 30

    Their dwelling extended from Mesha, as you go toward Sephar, the mountain of the east.

    इनके रहने का स्थान मेशा से लेकर सपारा, जो पूर्व में एक पहाड़ है, उसके मार्ग तक हुआ।

  31. 31

    These are the sons of Shem, by their families, according to their languages, lands, and nations.

    शेम के पुत्र ये ही हुए; और ये भिन्न-भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों और जातियों के अनुसार अलग-अलग हो गए।

  32. 32

    These are the families of the sons of Noah, by their generations, according to their nations. The nations divided from these on the earth after the flood.

    नूह के पुत्रों के घराने ये ही है: और उनकी जातियों के अनुसार उनकी वंशावलियाँ ये ही हैं; और जल-प्रलय के पश्चात् पृथ्वी भर की जातियाँ इन्हीं में से होकर बँट गईं।