Ezekiel 11
यहेजकेल 11
- 1
Moreover the Spirit lifted me up and brought me to the east gate of the LORD’s house, which looks eastward. Behold, twenty-five men were at the door of the gate; and I saw among them Jaazaniah the son of Azzur, and Pelatiah the son of Benaiah, princes of the people.
तब आत्मा ने मुझे उठाकर यहोवा के भवन के पूर्वी फाटक के पास जिसका मुँह पूर्वी दिशा की ओर है, पहुँचा दिया; और वहाँ मैंने क्या देखा, कि फाटक ही में पच्चीस पुरुष हैं। और मैंने उनके बीच अज्जूर के पुत्र याजन्याह को और बनायाह के पुत्र पलत्याह को देखा, जो प्रजा के प्रधान थे।
- 2
He said to me, “Son of man, these are the men who devise iniquity, and who give wicked counsel in this city;
तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जो मनुष्य इस नगर में अनर्थ कल्पना और बुरी युक्ति करते हैं वे ये ही हैं।
- 3
who say, ‘The time is not near to build houses. This is the cauldron, and we are the meat.’
ये कहते हैं, ‘घर बनाने का समय निकट नहीं, यह नगर हँडा और हम उसमें का माँस है।’
- 4
Therefore prophesy against them. Prophesy, son of man.”
इसलिए हे मनुष्य के सन्तान, इनके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर, भविष्यद्वाणी।”
- 5
The LORD’s Spirit fell on me, and he said to me, “Speak, ‘The LORD says: “Thus you have said, house of Israel; for I know the things that come into your mind.
तब यहोवा का आत्मा मुझ पर उतरा, और मुझसे कहा, “ऐसा कह, यहोवा यह कहता है: हे इस्राएल के घराने तुम ने ऐसा ही कहा है; जो कुछ तुम्हारे मन में आता है, उसे मैं जानता हूँ।
- 6
You have multiplied your slain in this city, and you have filled its streets with the slain.”
तुम ने तो इस नगर में बहुतों को मार डाला वरन् उसकी सड़कों को शवों से भर दिया है।
- 7
“‘Therefore the Lord GOD says: “Your slain whom you have laid in the middle of it, they are the meat, and this is the cauldron; but you will be brought out of the middle of it.
इस कारण प्रभु यहोवा यह कहता है: जो मनुष्य तुम ने इसमें मार डाले हैं, उनके शव ही इस नगररूपी हँडे में का माँस है; और तुम इसके बीच से निकाले जाओगे।
- 8
You have feared the sword; and I will bring the sword on you,” says the Lord GOD.
तुम तलवार से डरते हो, और मैं तुम पर तलवार चलाऊँगा, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।
- 9
“I will bring you out of the middle of it, and deliver you into the hands of strangers, and will execute judgments among you.
मैं तुम को इसमें से निकालकर परदेशियों के हाथ में कर दूँगा, और तुम को दण्ड दिलाऊँगा।
- 10
You will fall by the sword. I will judge you in the border of Israel. Then you will know that I am the LORD.
तुम तलवार से मरकर गिरोगे, और मैं तुम्हारा मुकद्दमा, इस्राएल के देश की सीमा पर चुकाऊँगा; तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
- 11
This will not be your cauldron, neither will you be the meat in the middle of it. I will judge you in the border of Israel.
यह नगर तुम्हारे लिये हँडा न बनेगा, और न तुम इसमें का माँस होंगे; मैं तुम्हारा मुकद्दमा इस्राएल के देश की सीमा पर चुकाऊँगा।
- 12
You will know that I am the LORD, for you have not walked in my statutes. You have not executed my ordinances, but have done after the ordinances of the nations that are around you.”’”
तब तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ; तुम तो मेरी विधियों पर नहीं चले, और मेरे नियमों को तुम ने नहीं माना; परन्तु अपने चारों ओर की अन्यजातियों की रीतियों पर चले हो।”
- 13
When I prophesied, Pelatiah the son of Benaiah died. Then I fell down on my face, and cried with a loud voice, and said, “Ah Lord GOD! Will you make a full end of the remnant of Israel?”
मैं इस प्रकार की भविष्यद्वाणी कर रहा था, कि बनायाह का पुत्र पलत्याह मर गया। तब मैं मुँह के बल गिरकर ऊँचे शब्द से चिल्ला उठा, और कहा, “हाय प्रभु यहोवा, क्या तू इस्राएल के बचे हुओं को सत्यानाश कर डालेगा?”
- 14
The LORD’s word came to me, saying,
तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
- 15
“Son of man, your brothers, even your brothers, the men of your relatives, and all the house of Israel, all of them, are the ones to whom the inhabitants of Jerusalem have said, ‘Go far away from the LORD. This land has been given to us for a possession.’
“हे मनुष्य के सन्तान, यरूशलेम के निवासियों ने तेरे निकट भाइयों से वरन् इस्राएल के सारे घराने से भी कहा है कि ‘तुम यहोवा के पास से दूर हो जाओ; यह देश हमारे ही अधिकार में दिया गया है।’
- 16
“Therefore say, ‘The Lord GOD says: “Whereas I have removed them far off among the nations, and whereas I have scattered them among the countries, yet I will be to them a sanctuary for a little while in the countries where they have come.”’
परन्तु तू उनसे कह, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है कि मैंने तुम को दूर-दूर की जातियों में बसाया और देश-देश में तितर-बितर कर दिया तो है, तो भी जिन देशों में तुम आए हुए हो, उनमें मैं स्वयं तुम्हारे लिये थोड़े दिन तक पवित्रस्थान ठहरूँगा।’
- 17
“Therefore say, ‘The Lord GOD says: “I will gather you from the peoples, and assemble you out of the countries where you have been scattered, and I will give you the land of Israel.”
इसलिए, उनसे कह, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है, कि मैं तुम को जाति-जाति के लोगों के बीच से बटोरूँगा, और जिन देशों में तुम तितर-बितर किए गए हो, उनमें से तुम को इकट्ठा करूँगा, और तुम्हें इस्राएल की भूमि दूँगा।’
- 18
“‘They will come there, and they will take away all its detestable things and all its abominations from there.
और वे वहाँ पहुँचकर उस देश की सब घृणित मूर्तियाँ और सब घृणित काम भी उसमें से दूर करेंगे।
- 19
I will give them one heart, and I will put a new spirit within them. I will take the stony heart out of their flesh, and will give them a heart of flesh,
और मैं उनका हृदय एक कर दूँगा; और उनके भीतर नई आत्मा उत्पन्न करूँगा, और उनकी देह में से पत्थर का सा हृदय निकालकर उन्हें माँस का हृदय दूँगा,
- 20
that they may walk in my statutes, and keep my ordinances, and do them. They will be my people, and I will be their God.
जिससे वे मेरी विधियों पर नित चला करें और मेरे नियमों को मानें; और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा।
- 21
But as for them whose heart walks after the heart of their detestable things and their abominations, I will bring their way on their own heads,’ says the Lord GOD.”
परन्तु वे लोग जो अपनी घृणित मूर्तियाँ और घृणित कामों में मन लगाकर चलते रहते हैं, उनको मैं ऐसा करूँगा कि उनकी चाल उन्हीं के सिर पर पड़ेंगी, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।”
- 22
Then the cherubim lifted up their wings, and the wheels were beside them. The glory of the God of Israel was over them above.
इस पर करूबों ने अपने पंख उठाए, और पहिये उनके संग-संग चले; और इस्राएल के परमेश्वर का तेज उनके ऊपर था।
- 23
The LORD’s glory went up from the middle of the city, and stood on the mountain which is on the east side of the city.
तब यहोवा का तेज नगर के बीच में से उठकर उस पर्वत पर ठहर गया जो नगर की पूर्व ओर है।
- 24
The Spirit lifted me up, and brought me in the vision by the Spirit of God into Chaldea, to the captives. So the vision that I had seen went up from me.
फिर आत्मा ने मुझे उठाया, और परमेश्वर के आत्मा की शक्ति से दर्शन में मुझे कसदियों के देश में बन्दियों के पास पहुँचा दिया। और जो दर्शन मैंने पाया था वह लोप हो गया।
- 25
Then I spoke to the captives all the things that the LORD had shown me.
तब जितनी बातें यहोवा ने मुझे दिखाई थीं, वे मैंने बन्दियों को बता दीं।





