1 Timothy 5
1 तीमुथियुस 5
- 1
Don’t rebuke an older man, but exhort him as a father; the younger men as brothers;
किसी बूढ़े को न डाँट; पर उसे पिता जानकर समझा दे, और जवानों को भाई जानकर;
- 2
the elder women as mothers; the younger as sisters, in all purity.
बूढ़ी स्त्रियों को माता जानकर; और जवान स्त्रियों को पूरी पवित्रता से बहन जानकर, समझा दे।
- 3
Honor widows who are widows indeed.
उन विधवाओं का जो सचमुच विधवा हैं आदर कर।
- 4
But if any widow has children or grandchildren, let them learn first to show piety toward their own family and to repay their parents, for this is acceptable in the sight of God.
और यदि किसी विधवा के बच्चे या नाती-पोते हों, तो वे पहले अपने ही घराने के साथ आदर का बर्ताव करना, और अपने माता-पिता आदि को उनका हक़ देना सीखें, क्योंकि यह परमेश्वर को भाता है।
- 5
Now she who is a widow indeed and desolate, has her hope set on God and continues in petitions and prayers night and day.
जो सचमुच विधवा है, और उसका कोई नहीं; वह परमेश्वर पर आशा रखती है, और रात-दिन विनती और प्रार्थना में लौलीन रहती है।
- 6
But she who gives herself to pleasure is dead while she lives.
पर जो भोग-विलास में पड़ गई, वह जीते जी मर गई है।
- 7
Also command these things, that they may be without reproach.
इन बातों की भी आज्ञा दिया कर ताकि वे निर्दोष रहें।
- 8
But if anyone doesn’t provide for his own, and especially his own household, he has denied the faith and is worse than an unbeliever.
पर यदि कोई अपने रिश्तेदारों की, विशेष रूप से अपने परिवार की चिन्ता न करे, तो वह विश्वास से मुकर गया है, और अविश्वासी से भी बुरा बन गया है।
- 9
Let no one be enrolled as a widow under sixty years old, having been the wife of one man,
उसी विधवा का नाम लिखा जाए जो साठ वर्ष से कम की न हो, और एक ही पति की पत्नी रही हो,
- 10
being approved by good works, if she has brought up children, if she has been hospitable to strangers, if she has washed the saints’ feet, if she has relieved the afflicted, and if she has diligently followed every good work.
और भले काम में सुनाम रही हो, जिसने बच्चों का पालन-पोषण किया हो; अतिथि की सेवा की हो, पवित्र लोगों के पाँव धोए हों, दुःखियों की सहायता की हो, और हर एक भले काम में मन लगाया हो।
- 11
But refuse younger widows, for when they have grown wanton against Christ, they desire to marry,
पर जवान विधवाओं के नाम न लिखना, क्योंकि जब वे मसीह का विरोध करके सुख-विलास में पड़ जाती हैं, तो विवाह करना चाहती हैं,
- 12
having condemnation, because they have rejected their first pledge.
और दोषी ठहरती हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली प्रतिज्ञा को छोड़ दिया है।
- 13
Besides, they also learn to be idle, going about from house to house. Not only idle, but also gossips and busybodies, saying things which they ought not.
और इसके साथ ही साथ वे घर-घर फिरकर आलसी होना सीखती हैं, और केवल आलसी नहीं, पर बक-बक करती रहतीं और दूसरों के काम में हाथ भी डालती हैं और अनुचित बातें बोलती हैं।
- 14
I desire therefore that the younger widows marry, bear children, rule the household, and give no occasion to the adversary for insulting.
इसलिए मैं यह चाहता हूँ, कि जवान विधवाएँ विवाह करें; और बच्चे जनें और घरबार सम्भालें, और किसी विरोधी को बदनाम करने का अवसर न दें।
- 15
For already some have turned away after Satan.
क्योंकि कई एक तो बहक कर शैतान के पीछे हो चुकी हैं।
- 16
If any man or woman who believes has widows, let them relieve them, and don’t let the assembly be burdened, that it might relieve those who are widows indeed.
यदि किसी विश्वासिनी के यहाँ विधवाएँ हों, तो वही उनकी सहायता करे कि कलीसिया पर भार न हो ताकि वह उनकी सहायता कर सके, जो सचमुच में विधवाएँ हैं।
- 17
Let the elders who rule well be counted worthy of double honor, especially those who labor in the word and in teaching.
जो प्राचीन अच्छा प्रबन्ध करते हैं, विशेष करके वे जो वचन सुनाने और सिखाने में परिश्रम करते हैं, दो गुने आदर के योग्य समझे जाएँ।
- 18
For the Scripture says, “You shall not muzzle the ox when it treads out the grain.” And, “The laborer is worthy of his wages.”
क्योंकि पवित्रशास्त्र कहता है, “दाँवनेवाले बैल का मुँह न बाँधना,” क्योंकि “मजदूर अपनी मजदूरी का हकदार है।”
- 19
Don’t receive an accusation against an elder except at the word of two or three witnesses.
कोई दोष किसी प्राचीन पर लगाया जाए तो बिना दो या तीन गवाहों के उसको स्वीकार न करना।
- 20
Those who sin, reprove in the sight of all, that the rest also may be in fear.
पाप करनेवालों को सब के सामने समझा दे, ताकि और लोग भी डरें।
- 21
I command you in the sight of God, and the Lord Jesus Christ, and the chosen angels, that you observe these things without prejudice, doing nothing by partiality.
परमेश्वर, और मसीह यीशु, और चुने हुए स्वर्गदूतों को उपस्थित जानकर मैं तुझे चेतावनी देता हूँ कि तू मन खोलकर इन बातों को माना कर, और कोई काम पक्षपात से न कर।
- 22
Lay hands hastily on no one. Don’t be a participant in other people’s sins. Keep yourself pure.
किसी पर शीघ्र हाथ न रखना और दूसरों के पापों में भागी न होना; अपने आपको पवित्र बनाए रख।
- 23
Be no longer a drinker of water only, but use a little wine for your stomach’s sake and your frequent infirmities.
भविष्य में केवल जल ही का पीनेवाला न रह, पर अपने पेट के और अपने बार बार बीमार होने के कारण थोड़ा-थोड़ा दाखरस भी लिया कर।
- 24
Some men’s sins are evident, preceding them to judgment, and some also follow later.
कुछ मनुष्यों के पाप प्रगट हो जाते हैं, और न्याय के लिये पहले से पहुँच जाते हैं, लेकिन दूसरों के पाप बाद में दिखाई देते हैं।
- 25
In the same way also there are good works that are obvious, and those that are otherwise can’t be hidden.
वैसे ही कुछ भले काम भी प्रगट होते हैं, और जो ऐसे नहीं होते, वे भी छिप नहीं सकते।





